UP : बदायूं में पूर्व प्रधान व पत्नी घर में मृत पाए गए

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 19 फ़रवरी 2019, 7:10 PM (IST)

लखनऊ/बदायूं। उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शेखूपुर गांव के पूर्व ग्राम प्रधान और उनकी पत्नी मंगलवार को अपने घर में मृत पाए गए हैं। यह जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक ने दी। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. सुरेन्द्र पी. सिंह ने बताया, "परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शेखूपुर गांव के पूर्व ग्राम प्रधान हाजी कौसर (60) और उनकी पत्नी फरजाना (54) के शव उनके घर में बिस्तर से बरामद किए हैं।"

परिजनों के हवाले से उन्होंने बताया, "दोनों सोमवार रात खाना खाकर अपने कमरे में सो गए थे। सुबह दोनों के न उठने पर परिजन देखने गए तो दोनों के शव बिस्तर में पड़े पाए गए हैं। मौत की संदिग्धता की परख के लिए दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। थाना पुलिस घटना की जांच कर रही है।"

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे