बेंगलुरू में टकराए 2 सूर्य किरण विमान, 1 पायलट की मौत, 2 सुरक्षित

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 19 फ़रवरी 2019, 1:09 PM (IST)

बेंगलुरू। बेंगलुरू के येलहांका एयरबेस में मंगलवार को एयर शो एरो इंडिया 2019 के दौरान सूर्य किरण के दो विमान दुर्घटना का शिकार हो गए। इसमें एक पायलट की मौत हो गई है जबकि दो लोग सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए हैं। उनका अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार दोनों एयरक्राफ्ट रिहर्सल के दौरान उड़ान भर रहे थे, लेकिन जब आसमान में पहुंचे तो आपस में ही टकरा गए और आग लग गई। बेंगलुरु पुलिस का कहना है कि दोनों विमान येलहांका न्यू टाउन एरिया के पास गिरे हैं। उल्लेखनीय है कि द्विवार्षिक एयर शो का आयोजन 20 से 24 फरवरी तक होना है।

इसमें वैश्विक और भारतीय एयरोस्पेस की टेक्नोलोजी और प्रोडक्ट्स को पेश किया जाएगा। यहां राफेल विमान का प्रदर्शन भी होना है, जो इन दिनों काफी चर्चा में है। आपको बता दें कि 22 मई 1996 को सूर्यकिरण टीम का गठन किया गया। विमान की रफ्तार 450 से 500 किलोमीटर के बीच है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे