राजस्थान में दर्दनाक हादसा, बिंदोली में घुसा ट्रक, 13 लोगों की गई जान

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 19 फ़रवरी 2019, 09:50 AM (IST)

प्रतापगढ़। सोमवार रात राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में अंबावली गांव के पास नेशनल हाईवे 113 पर एस भीषण सडक़ दुर्घटना में 13 लोगों की जान चली गई। साथ ही 30 लोग घायल हो गए, जिनका नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रक बेकाबू हो गया और वहां से गुजर रही एक बिंदोली में घुस गया और लोगों को रौंदता चला गया।

बिंदोली शादी से जुड़ा एक रिवाज होता है। प्रतापगढ़ के एसपी अनिल कुमार बेनीवाल ने जानकारी दी कि 9 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 4 लोगों की सांस अस्पताल ले जाते समय थम गई। हादसे की सूचना मिलते ही गांव और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। एक साथ इतने लोगों की जान जाने से किसी को भी सांत्वना देना काफी मुश्किल हो रहा था।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से घटना पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया कि प्रतापगढ़ की छोटी सादड़ी में एनएच-113 पर हुए भयानक हादसे में कई लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हुए हैं। इस घटना से मैं दुखी हूं। हादसे का शिकार हुए परिवारवालों के लिए संवेदना व्यक्त करता हूं। मेरी प्रार्थना हैं सभी घायल जल्द से जल्द पूरी तरह ठीक हो जाएं।