ऑनलाइन ठग लिए 50 हजार

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 18 फ़रवरी 2019, 6:52 PM (IST)

जयपुर। प्रतापनगर इलाके में बैंक प्रतिनिधि बनकर एक व्यक्ति के बैंक खाते से पचास हजार रुपए निकालकर ऑनलाइन ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि एलआईजी ब्लॉक में रहने वाले बाबुलाल ने मामला दर्ज कराया है। उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने कॉल किया और झांसा देकर क्रेडिट कार्ड की जानकारी ले ली। जिसके बाद खाते से 50 हजार 500 रुपए निकालकर ऑनलाइन चपत लगा दी। मोबाइल पर मैसेज मिलने पर ऑनलाइन ठगी का पता चला।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे