नई
दिल्ली। भविष्य को ध्यान में रखकर बजाज ऑटो लिमिटेड एक कदम आगे बढ़ने की
तैयारी में है। कंपनी ने इलेक्ट्रॉनिक वाहनो के भविष्य को ध्यान में रखते
हुए नया ब्रांड जारी कर सकती है, जिसका नाम अर्बनाइट होगा। मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बजाज ऑटो का ऑल इलेक्ट्रिक प्रीमियम ब्रांड अर्बनाइट
भारतीय बाजार में इस साल डेब्यू करने जा रहा है। अर्बनेटी ब्रांड भारत में
इलेक्ट्रिक वाहनों की मैन्युफैक्चरिंग करेगा।
एक इवेंट के दौरान
बजाज ऑटो के एमडी ने कहा था कि अगले 6 से 9 महीने के बीच में भारत में
भारतीय बाजार में अर्बनाइट अपना पहला प्रोडक्ट लॉन्च करेगी।
बजाज ऑटो
अर्बनेटी के प्रीमियम स्कूटर्स को अपनी डीलरशिप्स से बेचने की बजाए इसके
लिए नया सेल्स और डीस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क शुरू करेगी। इस नेटवर्क में सिर्फ
अर्बनाइट ब्रांड के प्रीमियम इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट्स को शोकेस किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अर्बनाइट शुरुआत के समय भारतीय बाजार में अपने कुछ ही प्रोडक्ट्स लॉन्च
करेगी, जिसे आगे बढ़ाया भी जा सकता है।
ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि
कंपनी का पहला प्रोडक्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा और कंपनी इस इलेक्ट्रिक
स्कूटर से भारतीय बाजार में स्टडी भी करेगी। इसके बाद ग्राहकों की बढ़ती
प्रतिक्रियाओं के चलते कंपनी दूसरे प्रोडक्ट को लॉन्च करेगी।
बजाज ऑटो का कहना है कि भारत में लॉन्चिंग को लेकर अर्बनाइट के कई बड़े
प्लान तैयार हैं, जिसमें फुल इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा के साथ क्यूट
क्वाड्रिसाइकल का इलेक्ट्रिक वेरिएंट शामिल हैं।
बता दें, कंपनी ने हाल ही
में क्यूट क्वाड्रिसाइकिल के पेट्रोल वेरिएंट को केरल में लॉन्च किया है।
उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसके इलेक्ट्रिक वेरिएंट को भारत के दूसरे
राज्यों में लॉन्च करने की योजना बना रही है।