युवक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड! 39 बार हुआ प्यार, और सभी से...

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2019, 3:08 PM (IST)

मिजोरम। वैसे तो आपने प्यार के बहुत से किस्से सुनो होंगे। बहुत से लोग प्यार को निभाने के लिए एक दूसरे के साथ जन्मों-जन्मों की कसम खाते है। लेकिन इस बार हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे है, जिसे एक, दो या तीन नहीं बल्कि पूरे 39 बार सच्चा प्यार हुआ।

जी हां, आप शायद यकीन ना करें लेकिन सच है। सबसे हैरानी की बात ये है इस शख्स को जिस किसी लडक़ी से सच्चा प्यार हुआ उसने उस लडक़ी से शादी भी कर ली।

इस शख्स का नाम जियोना चाना है, जो कि मिजोरम में अपने परिवार के साथ रहते हैं। इस खबर के माध्यम से हम आपको दुनिया के सबसे बड़े परिवार के बारे में बताने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

जियोना चाना के परिवार में कुल 181 सदस्य हैं जो 100 कमरों के बड़े से मकान में रहते हैं। घर के मुखिया जिओना चाना अपनी 39 पत्नियों, 94 बच्चों, 14 बहुओं और 33 पोते पोतियों के अलावा एक नन्हे प्रपौत्र के साथ इस विशाल मकान में बड़े शान से रहते हैं।

एक इंटरव्यू में घर के मुखिया जिओना चाना ने बताया था कि उन्हें जब भी प्यार हुआ उन्होंने शादी कर ली।

ये भी पढ़ें - अनूठा कारनामा, महिला ने बालों से बनाया कोट

अगर भगवान ने चाहा तो वे 40वें बार भी प्यार में पड़ सकते हैं और शादी भी कर सकते हैं। जिओना अपने बेटों के साथ बढ़ई का काम करते हैं और उनका परिवार मिजोरम की खूबसूरत पहाडियों के बीच बटवंग गांव में एक बड़े से मकान में रहता है। उनके मकान में एक बड़ी से रसोईघर के अलावा सबके लिए पर्याप्त जगह है।

ये भी पढ़ें - कोमा से बाहर आते ही बोलने लगा दूसरे देश की भाषा

जिओना अपने परिवार को बड़े अनुशासन से चलाते हैं, जबकि खाना बनाने और घर के अन्य कामकाज सब मिलकर करते हैं।

परिवार की महिलाएं खेती करके घर चलाने में योगदान देती हैं। चाना की पहली पत्नी मुखिया की भूमिका निभाती हैं।

ये भी पढ़ें - 6 साल तक नहीं गया ऑफिस फिर भी मिला बेस्ट अवार्ड क्यों ...

वह घर के सभी सदस्यों के कामों का बंटवारा करने के साथ ही कामकाज पर नजर भी रखती हैं।

चाना के घर में एक दिन में 45 किलो से ज्यादा चावल, 30-40 मुर्गे, 25 किलो दाल, दर्जनों अंडे, 60 किलो सब्जियों की जरूरत होती है। इसके अलावा रोजाना परिवार में लगभग 20 किलो फल की खपत होती है।

ये भी पढ़ें - एक बार फिर तैयार है टाइटैनिक, जानिए कैसे

गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज इस परिवार के सदस्य अपने आप में पूरा गांव हैं।

ये भी पढ़ें - खुलासा! गुप्त यूएफओ में दर्ज है ब्रिटेन में आए थे एलियन