श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों के काफिले पर आतंकी हमले में 37 जवानों से अधिक शहीद होने के एक दिन बाद शुक्रवार को पाकिस्तान की ओर से पुंछ में एलओसी के पास सीजफायर का उल्लंघन किया। इसका जवाब भारत की ओर से सुरक्षा बल लगातार दे रहे हैं। इस आतंकी हमले के बाद जम्मू में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।
पुलवामा में सुरक्षाबलों के काफिले पर आत्मघाती हमला 2016 में उरी सेक्टर में सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले से भी बड़ा है । इसमें 19 जवानों की मौत हुई थी। गुरुवार को कश्मीर में हुए इस सबसे बड़े आतंकी हमले में 37 जवान से अधिक शहीद हो गए और 40 से ज्यादा जवान घायल हुए हैं।
आपको बताते जाए कि आतंकी हमले में एक आत्मघाती हमलवार ने गुरुवार को पुलवामा में श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर अपनी विस्फोटकों से लदी एसयूवी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की बस से टकराई गई। इसके बाद विस्फोट कर दिया गया। इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 37 जवान शहीद हो गए हैं। पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है और यह आत्मघाती हमलावर का एक वीडियो जारी कर दिया गया। इसे हमले से पहले शूट किया गया था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यह आतंकी हमला श्रीनगर से करीब 30 किलोमीटर दूर लेथपोरा इलाके में हुआ।
जैश-ए-मोहम्मद ने कहा कि उसका एक कमांडर आदिल अहमद डार आत्मघाती हमलावर ने
इसको अंजाम दिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, एसयूवी चला रहे
आत्मघाती हमलावर ने दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे अपने वाहन से सीआरपीएफ की
बस में टक्कर मारी। इससे 78 वाहनों के काफिले में 2,547 सीआरपीएफ जवान
जम्मू के ट्रांजिट शिविर से श्रीनगर जा रहे थे।