राहुल गांधी ने राफेल सौदे को लेकर दी नई जानकारी, PM पर लगाए आरोप

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 12 फ़रवरी 2019, 11:57 AM (IST)

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल सौदे को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को कठघरे में घेरते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंसको सम्बोधित करते हुए कहा कि ई मेल से सामने आया है कि इसमें अनिल अम्बानी को राफेल सौदे की पूरी जानकारी थी। पीएम मोदी ने सरकारी गोपनीयता के नियम तोड़े हैं। कांग्रेस अध्यक्ष गांधी ने कहा कि मोदी के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई होनी चाहिए।



कांग्रेस अध्यक्ष गांधी ने आरोप लगाया है कि राफेल सौदे में ईमेल से सामने आया कि फ्रांस के रक्षा मंत्री से अनिल अंबानी मिले। इसमें अनिल अंबानी के नाम का जिक्र है। अनिल अम्बानी को राफेल सौदे की पूरी जानकारी मालूम थी। क्योंकि अम्बानी को प्रधानमंत्री ने ही राफेल सौदे की जानकारी दी। मोदी ने सरकारी गोपनीयता कानून का उल्लंघन किया है। प्रधानमंत्री ने अनिल अम्बानी की सहायता की। राफेल सौदे की जानकारी धीरे-धीरे देश के सामने आ रही है।


राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री अनिल अम्बानी की मध्यस्ता की भूमिका निभाई। मोदी एक भ्रष्ट नेता है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे



प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले राहुल ने ट्वीट कर इस मुद्दे के बहाने पीएम पर निशाना साधा। राहुल ने ट्वीट किया- 'प्रिय छात्रों और देश के युवाओं, हर रोज राफेल को लेकर नए खुलासे हो रहे हैं। इन खुलासों से साफ हो रहा है कि प्रधानमंत्री ने अपने दोस्त अनिल अंबाली की आपके 30 हजार करोड़ रुपए चुराने में मदद की।