लखनऊ में प्रियंका गांधी का रोड शो, राहुल ने लगवाए 'चौकीदार चोर है' के नारे

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 11 फ़रवरी 2019, 08:18 AM (IST)

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी के तौर पर प्रियंका गांधी वाड्रा आज पहली बार लखनऊ पहुंची हैं। यहां वो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिम यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ रोड शो कर रही हैं। कांग्रेस की महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा पहली बार लखनऊ आई हैं। तीनों एक बस की छत पर सवार हो गई हैं। इनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर और आरपीएन सिंह समेत कई नेता भी हैं। यह बस कांग्रेस की लकी बस बताई गई है। प्रियंका 12 किलोमीटर तक रोड शो कर रही हैं। इसके बाद वो लाल बाग में एक रैली भी करेंगी। उत्तर प्रदेश की अपनी पहली यात्रा से एक दिन पहले उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों के साथ मिल कर वह ‘नई तरह की राजनीति’ शुरू करने की उम्मीद करती हैं, जिसमें हर किसी की हिस्सेदारी होगी।

प्रियंका के रोड शो को लेकर कांग्रेसियों सहित लखनऊ के स्थानीय लोगों में काफी उत्साह बना हुआ है। लखनऊ को पोस्टरों और होर्डिंग से पाट दिया गया है जिसमें प्रियंका का दुर्गा अवतार देखने को मिल रहा है।

बस में सवार होकर प्रियंका गांधी वाड्रा, राहुल गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, आरपीएन सिंह , कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राजीव बब्बर रोड शो प्रारंभ हो गया है। रोड शो के दोनों तरफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी हुई है। कार्यकर्ताओं में काफी जोश है। बस के ऊपर बिजली के तार होने की वजह से रोड शो रोक दिया गया है। राहुल, प्रियंका और ज्योतिरादित्य के रोड शो में 'चौकीदार चोर है' के नारे लग रहे हैं। अब राहुल गांधी, प्रियका गांधी को कार पर बैठाकर रोड शो को आगे चलना प्रारंभ कर दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि हम फ्रंटफुट पर खेलेंगे, बैकफुट पर नहीं। यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने तक हम चुप नहीं बैठने वाले। यूपी में सालों से अन्याय हो रहा है।

यूपी के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा, वह इसे रोड शो कह रहे हैं, लेकिन यह चोर मचाए शोर जैसा लग रहा है। गांधी वाड्रा परिवार जमानत पर बाहर है। वे रोड नहीं कर सकते बल्कि चोर शो कर सकते हैं। यूपी के लोग, खासकर लखनऊ, उन लोगों के भ्रष्ट चेहरे देखेंगे जिन्होंने राष्ट्र के 12 लाख करोड़ रुपये लूटे हैं।

मॉल एवेन्यू पर स्थित कांग्रेस कार्यालय को फूलों से सजाया गया है। रोड शो के लिए पूरे मार्ग को पोस्टरों, होर्डिगों और बैनरों से पाट दिया गया है। यहां लगे पोस्टरों में अधिकतर जगह 'आ गई बदलाव की आंधी, राहुल संग प्रियंका गांधी' लिखा हुआ है। कई कांग्रेस कार्यकर्ता प्रियंका के तस्वीर वाले टॉपी और टी-शर्ट पहने हुए हैं। इससे बाद प्रियंका गांधी, राहुल गांधी व सिंधिया के साथ हवाईअड्डे के बाहर खड़ी फूलों से सजाई गई खुली बस में सवार हो गईं। यह पूरे शहर से होती हुई पार्टी मुख्यालय तक जाएगी।

ये भी पढ़ें -
अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को ट्विटर से जुड़ गईं। ट्विटर पर आते ही उनके सत्यापित प्रोफाइल पर फोलोवर्स की संख्या 22,000 से ज्यादा हो गई। प्रियंका ने ट्विटर पर उस दिन आगाज किया है, जिस दिन वह अपने भाई व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ लखनऊ में एक विशाल रोड शो शामिल हो रही हैं। जैसे ही उनका ट्विटर खाता सक्रिय हुआ, उनके फोलावर्स की संख्या 20,000 से ज्यादा हो गई और इसमें प्रत्येक मिनट बढ़ोतरी हो रही है। वह पार्टी के पश्चिमी उत्तरप्रदेश के प्रभारी महासचिव ज्योदित्यारिदत्य सिंधिया के साथ लखनऊ में 12,13 और 14 फरवरी को पार्टी नेताओं ओर कार्यकर्याओं से बातचीत करेंगी।



कांग्रेस के सूत्र बताते हैं कि कई जिलों में तो केवल कागजों पर ही संगठन चलाए जा रहे हैं। जमीनी स्तर पर संगठन नहीं है। केवल अध्यक्ष के नाम तय हैं। संगठन की बाकी कार्यकारिणी का अता-पता ही नहीं है। इसके बाद प्रियंका के लिए पति रॉबर्ट वाड्रा पर लगने वाले भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना करना होगा। कांग्रेस के पास सबसे बड़ी समस्या उम्मीदवारों की रहेगी। दबदार प्रत्याशी कांग्रेस से टिकट नहीं मांग रहे हैं।


उत्तर प्रदेश के मंत्री एसएन सिंह ने बताया कि वे इस रोड शो को बुला रहे हैं लेकिन भाजपा इसे चोर मचाए शोर के रूप में देख रही है। गांधी-वाड्रा परिवार जमानत पर बाहर है। वे रोड शो नहीं बल्कि एक चोर शो आयोजित कर सकते हैं। विशेष रूप से लखनऊ के लोग भ्रष्ट चेहरों को देखने के लिए आएगा, जिन्होंने इस देश के 12 लाख करोड़ रुपये लूटे हैं।