दुनिया की सबसे छोटी शादी! दुल्हन ने ये सुनते ही दे दिया तलाक

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 09 फ़रवरी 2019, 2:39 PM (IST)

नई दिल्ली। शादी एक पवित्र बंधन है, मंडप में दूल्हा- दुल्हन एक दूसरे का साथ सात जनम तक निभाने की कसमें खाते हैं। दोनों हर मुश्किल घड़ी में एक दूसरे का साथ देने वादा करते हैं। इसके बावजूद लोगो की शादी टूट जाती है, लेकिन कुवैत में ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। इसे दुनिया की सबसे छोटी चलने वाली शादी भी कहा जा रहा है।

दरअसल, दुल्हन ने शादी के महज तीन मिनट बाद पति को तलाक दे दिया। तलाक की वजह तो और भी दिलचस्प है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लडक़ी ने लडक़े को सिर्फ बेवकूफ कहे जाने पर तलाक दे दिया। दरअसल, हुआ यूं कि कुवैत सिटी की एक कोर्ट में शादी के लिए दूल्हा-दुल्हन पहुंचे थे। इस दौरान दुल्हन फिसलकर गिर गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

लडक़ी के फिसलने के बाद ही लडक़े ने उसे स्टूपिड (बेवकूफ) कह दिया। इससे नाराज होकर लडक़ी ने शादी के कागजात पर दस्तखत तो किए।

लेकिन तीन मिनट बाद ही जज से इस शादी को वहीं के वहीं रफा-दफा करने के लिए कह दिया। इस घटना के बाद सोशल मीडिया में कई लोगों ने महिला के साथ सहानुभूति जताई और उसके समर्थन में उतर गए।

कई लोगों ने कहा कि महिला सही थी और उसने सही फैसला किया। सोशल मीडिया ट्विटर पर एक यूजर ने कहा कि शादी की शुरुआत में ही यदि पति इस तरह की हरकत करता है, तो उसे छोड़ देना ही अच्छा है।

ये भी पढ़ें - Pics: जब "बुलेटरानी" बनकर आई दुल्हन और...

बता दे, हाल ही में पिछले दिनों अहमदाबाद में एक ऐसी शादी देखने को मिली जिसमें फेरों के कुछ ही घंटों के बाद दूल्हा-दुल्हन ने शादी तोड दी थी।

खबरों के मुताबिक, शादी धूम-धाम से संपन्न हुई। शादी के बाद दूल्हा- दुल्हन दोनों तरफ के लोग खाने के लिए टेबल पर बैठे, लेकिन तभी किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में लड़ाई हुई और ये लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ गई जिस मंडप में दोनों ने एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए वहीं उनका डाइवोर्स भी हो गया।

ये भी पढ़ें - महज 32 इंच का है ये लडका, लेकिन सपना है...