मुंबई। अभिनेता अभिषेक बच्चन के 43वें जन्मदिन पर मंगलवार को उनकी पत्नी व अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर उनके मित्र जॉन अब्राहम, जेनेलिया देशमुख सहित कई हस्तियों ने ट्विटर पर शुभकामनाएं दीं।
अभिषेक ने साल 2000 में फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी।
अभिषेक को जन्मदिन की बधाई देते हुए ऐश्वर्या ने कहा, ‘‘ऑलवेज माय बेबी...हैप्पी बर्थडे बेबी।’’
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
माधुरी दीक्षित नेने ने कहा, ‘‘अभिषेक बच्चन आपका दिन शानदार रहे और इस दिन की यादें खूबसूरत रहें।’’
ये भी पढ़ें - सलमान शाहरूख से अपनी तुलना पर क्या बोले आमिर खान
जेनेलिया ने कहा, ‘‘अभिषेक बच्चन आपको जन्मदिन की बधाई। हमेशा हमारे साथ रहने के लिए धन्यवाद’’
ये भी पढ़ें - आज के दिन अमिताभ बच्चन को मिला था दूसरा जन्म
जॉन ने कहा, ‘‘जन्मदिन मुबारक मेरे प्यारे अभिषेक बच्चन। आपके सभी जन्मदिन शानदार रहें और हमारा ‘दोस्ताना’ हमेशा बना रहे।’’
ये भी पढ़ें - तेल बेचकर जीवनयापन करने को मजबूर हो गई थी मुग्धा गोडसे
अदनान सामी ने कहा, ‘‘जन्मदिन मुबारक अभिषेक बच्चन। आपका यह दिन और पूरा साल शानदार रहे। प्यार और दुआएं।’’
ये भी पढ़ें - शाहरूख खान ने बताई ‘किंग आॅफ रोमांस’ बनने की पूरी कहानी
सोनू सूद ने कहा, ‘‘जन्मदिन मुबारक मेरे भाई अभिषेक बच्चन। आपके जैसा कोई नहीं है।’’
ये भी पढ़ें - शाहरूख खान ने बताई ‘किंग आॅफ रोमांस’ बनने की पूरी कहानी
आफताब शिवदासानी ने कहा, ‘‘अभिषेक बच्चन आपको जन्मदिन की बधाई। आपका दिन और पूरा साल शानदार रहे। बहुत प्यार।’’
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - हू-ब-हू मधुबाला जैसे लग रही है ये टीवी अभिनेत्री