आपके सपने में बार-बार भगवान आते हैं तो समझ जाइए कि...

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 02 फ़रवरी 2019, 12:17 PM (IST)

अक्सर हम किसी के घर में जाते है तो भगवान का मंदिर मिल ही जाता है। भारतीय संस्कृति और धर्म के अनुसार, लोग सुबह शाम अपने घर में भगवान के आगे दीपक जलाकर और आरती करके आराधना करते है ताकि उनके ऊपर किसी तरह की समस्या न आए।

वहीं भगवान भी अपने भक्तो पर हमेशा कृपा द्रष्टि बनाए रखते है और हमारे जीवन में आने वाली खुशियां और दुखो को संकेतो में भी बताए जाते है, लेकिन हम उन्हें इतने आसानी से समझ नहीं पाते है।

आज हम आपको बताने जा रहे है कुछ ऐसी बातें जिनके माध्यम से आप भगवान के संकेतो को समझ पाएंगे। ज्योतिष के अनुसार, कहा जाता की सपने हमे अपने भविष्य की झलक दिखाते है और हर रात लोग अलग-अलग तरह के सपने देखते है कुछ याद रह जाते है और कुछ सुबह उठने तक भूल जाते। वैसे तो हर सपने का अपना अलग फल होता है बस हमे इसकी सटीक जानकारी होना आवश्यक है।

अगर आपके सपने में बार-बार भगवान आते है तो आप समझ जाइए कि आप से भगवान बहुत खुश है और सपने में भगवान का आना शुभ माना गया है। जिन लोगों पर दैवीय शक्तियां मेहरबान रहती हैं उन्हें पहले से ही बुरे और अच्छे वक्त आभास हो जाता है, वे अपने आस पास की हो रही घटना से समझ जाते है कि आगे क्या होने वाला है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों पर भगवान की कृपा होती हैं, उन्हें कम मेहनत में भी सफलता हासिल हो सकती है। कहा जाता है कि ये इस बात का संकेत है कि आपको भगवान हर मुसीबत से बचा लेता है। अगर किसी को समाज में अधिक मान सम्मान मिलता है तो समझ लीजिए कि आपके ऊपर भगवान की भरपूर कृपा दृष्टि है जो आपके साथ कभी बुरा नहीं होने देगी।

ये भी पढ़ें - इन बातों का रखें ध्यान, भरे रहेंगे धन के भंडार