मोदी सरकार के अंतरिम बजट में क्या होगा, यहां जानिए

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 01 फ़रवरी 2019, 08:40 AM (IST)

नई दिल्ली। नरेन्द्र मोदी की सरकार आज अपने कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करेगी। इस बजट को लेकर सभी लोगों की उम्मीद बंधी हुई है। वित्त मंत्री अरुण जेटली की तबीयत खराब होने के कारण बजट कार्यवाहक वित्त मंत्री पीयूष गोयल संसद में पेश करेंगे। आपको बताते जाए कि पीयूस गोयल CA रहे हैं। तीन माह बाद लोकसभा चुनाव होने के वजह से लोगों को इस बजट बहुत आशा बढ गई है और सरकार भी चाहेगी कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरें।
इस बजट में 2.5 लाख रु. की टैक्स छूट सीमा को भी बढ़ाने की भी लोगों में उम्मीद है। यह हो सकता है कि सरकार टैक्स छूट की सीमा को बढ़ाकर 3 लाख से पांच लाख कर देगी।

छोटे उद्यमियों को समर्थन और कुछ अन्य लोक लुभावन घोषणाएं भी कर सकती है। इसका मुख्य कारण यह माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में जाने से पहले मोदी सरकार इन घोषणाओं के माध्यम से मतदाताओं को लुभाने का प्रयास करेगी।
विपक्ष लगातार सरकार को बेरोजगारी को मुद्दा बना रखा है । इसलिए सरकार यूनिवर्सल बेसिक इनकम पर विचार कर रही है। इससे कुछ निर्धारित पैमानों के ऊपर देश के कुछ नागरिकों या सभी नागरिकों को बगैर काम किए निर्धारित राशि मिलती है।





ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


छोटे व्यापारियों को उम्मीद है कि मंडी शुल्क हटाया जाए। इसके अलावा बड़े व्यापारियों को जीएसटी में भी राहत दे सकती है। हाल ही में सरकार ने जीएसटी की दरों में कटौती करके बड़े व्यापारियों को राहत दी थी लेकिन उन्हें और भी राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
किसानों को भी इस बजट से काफी उम्मीद है कि बजट में सरकार सीधे लाभ की योजना का जिक्र कर सकती है जिसके तहत योग्य किसानों को सीधे खाते में निश्चित राशि दी जाएगी। ऐसी योजना ओडिशा और तेलंगाना की राज्य सरकारें चलाती हैं।