न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी सेंटनर ने बताई इसकी जरूरत

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 30 जनवरी 2019, 6:51 PM (IST)

हेमिल्टन। न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी मिशेल सेंटनर ने कहा है कि भारत के खिलाफ होने वाले बाकी बचे दो वनडे मैचों में टीम को अपनी रणनीतियों को सही से क्रियान्वयन करने की जरूरत है। भारतीय टीम पांच मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है।

सीरीज का चौथा मैच गुरुवार को यहां खेला जाना है। सेंटनर ने मैच की पूर्वसंध्या पर बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुझे लगता है कि हमारी रणनीति बहुत अच्छी रही है लेकिन हम उसे सही समय पर क्रियान्वयन नहीं कर पा रहे हैं।

उन्होंने कहा, अगर हम पहले 10 या पहले पांच ओवर में दो विकेट हासिल कर सकते हैं या फिर उनके मध्यक्रम को थोड़ा जल्दी आउट कर सकते हैं तो यह अच्छा होगा। उन्होंने हर मैच में अच्छी शुरुआत की है लेकिन हम वैसा अब तक नहीं कर पाए हैं। मध्य ओवरों में विकेट लेते रहना और आक्रामक बने रहना, हमारे लिए जरूरी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

सीरीज के पहले तीन मैचों में बल्लेबाजी कीवी टीम की प्रमुख कमजोरी रही है और वह केवल एक मैच में ही 200 के पार पहुंच पाई है। सेंटनर ने कहा कि हमें बल्ले से साझेदारियां निभाने की जरूरत है। हमने पिछले मैच में देखा कि टेलर और लैथम के बीच एक अच्छी साझेदारी हुई लेकिन इसके बाद हमने कई विकेट गंवा दिए। उन्होंने पहले 10 ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की।

ये भी पढ़ें - ‘थोड़ा समय जरूर लगेगा, लेकिन इस खेल को भी पहचान मिलेगी’