BJP नेता के बिगड़े सुर, प्रियंका को बताया मानसिक रोगी,कहा-लोगों को पीटती है

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 27 जनवरी 2019, 4:49 PM (IST)

नई दिल्ली। भाजपा सांसद सुब्रमण्यन स्वामी ने प्रियंका गांधी पर एक विवादित बयान देकर राजनीति में गर्मी ला दी है। उन्होंने प्रियंका गांधी को एक मानसिक रोगी बताते हुए कहा कि उनको बायपॉलट्री बीमारी हैं इसमें रोगी हिंसक हो जाता है और लोगों को भी मारने लगता है। आपको बताते जाए कि जब से प्रियंका गांधी का सक्रिय राजनीति में आने की समाचार के बाद से ही कई नेताओं ने उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं।

सांसद स्वामी ने कहा कि प्रियंका को मानसिक बीमारी का शिकार बताते हुए कहा कि प्रियंका को सार्वजनिक जीवन में काम नहीं करना चाहिए। वे एक ऐसी बीमारी से ग्रसित हैं जिसकी वजह से सार्वजनिक जीवन में नहीं आना चाहिए। उस बीमारी को बायपॉलट्री कहते हैं इसके कारण से वे हिंसक हो जाती है। इस बीमारी के बारे जनता को पता चलना चाहिए कब वे हिंसक होकर अपना संतुलन खो बैठे और लोगों को पीटने लग जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

आपको बताते जाए कि ऐसे बयान पहली बार नहीं दिए सांसद स्वामी ने कई बार सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर देते रहे हैं। स्वामी कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के बारे में ऐसे विवादित बयान पहले भी दे चुके हैं।