नई दिल्ली। बाबा रामदेव ने सरकार के भारत रत्न पर सवाल उठा कर राजनीति में हडकम्प मचा दिया है। उन्होंने कहा है कि दुर्भाग्य कि देश को सत्तर साल में कोई एक संन्यासी भी नहीं मिला जिसे वे भारत रत्न पुरस्कार दे सकें।
मिली जानकारी के अनुसार, योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि देश में एक से एक बढक़र एक संन्यासी हुए हैं और उन्होंने देश की आजादी से लेकर देश की एकता बनाए रखने में बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने स्वामी विवेकानन्द, स्वामी दयानन्द सरस्वती आदि संतों के नाम गिनाए हैं। बड़ा दुर्भाग्य है कि देश की आजादी के सत्तर साल बाद भी किसी भी संन्यासी को भारत रत्न नहीं दिया गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने भारत सरकार को कहा कि भविष्य में किसी संन्यासी को भारत रत्न देने की मांग की है।