कलाकार : कंगना रनौत, जिस्शु सेनगुप्ता, डैनी, कुलभूषण खरबंदा, अंकिता लोखंडे।
निर्देशक : कंगना रनौत।
बॉलीवुड
की क्वीन कही जाने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म ‘मणिकर्णिका : द
क्वीन ऑफ झांसी’ 25 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई। कंगना ने
गणतंत्र दिवस के अवसर पर फैन्स को एक शानदार तोहफा दिया है।
कंगना रनौत इस
फिल्म की जान है और उनका अभिनय दर्शकों को खूब पसंद आया है। इस फिल्म
‘मणिकर्णिका’ देशभक्ति से भरी हुई है और कंगना का अभिनय शानदार है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कहानी : फिल्म में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जिंदगी को बखूबी दर्शाया
गया है। कंगना रनौत ने मणिकर्णिका की भूमिका निभाई है। फिल्म की शुरुआत में
बनारस में जब मणिकर्णिका घाट पर मणिकर्णिका (कंगना) का नामकरण होता है तब
पंडित उसके भविष्य के बारे भविष्यवाणी करते हुए कहते है कि उसकी लंबी आयु
के बारे में तो वो कुछ नहीं बता सकते। लेकिन हां ये जरूर है कि इसका (मनु)
उसका नाम आगे चलकर इतिहास के पन्नों में जरूर शुमार होगा।
मणिकर्णिका (मनु)
का बचपन बड़े ही लाड प्यार में बीतता है। मणिकर्णिका तीरंदाजी और
तलवारबाजी में माहिर है। इसके बाद मणिकर्णिका का विवाह झांसी के राजकुमार
महाराज गंगाधर राव (जिस्शु सेनगुप्ता) के साथ हो जाता है। शादी के बाद उनका
नाम बदलकर रानी लक्ष्मीबाई रख दिया जाता है। इसके आगे कहानी में कई रोचक
मोड़ आते हैं। फिल्म का पहला हाफ थोड़ा धीमा है लेकिन दूसरे हाफ में कहानी
रफ्तार पकड़ लेती है।
दूसरे हाफ में दर्शाया गया है कि अंग्रेजों की
नजरें झांसी पर है और वो कैसे भी झांसी को ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के
दायरे में लाना चाहते हैं। मणिकर्णिका को ये बात मंजूर नहीं है और उसके बाद
झांसी को अंग्रेजों से बचाने का शंखनाद बज उठता है। इसके बाद फिल्म में
किस तरह रानी लक्ष्मीबाई अंग्रेजो का डटकर सामना करती हैं और साथ हीं झांसी
की और माहिलाओं को भी युद्ध का हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।
फिल्म में आगे क्या होता है इसके लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।
अभिनय : कंगना ही वो अकेली अभिनेत्री हैं, जिसके लिए आप फिल्म देख सकते
हैं। पूरी फिल्म में कंगना की परफॉरमेंस बहुत शानदार है। कंगना रनौत
देशभक्ति से भरी इस फिल्म की जान है।
उनकी दमदार एक्टिंग दर्शकों को खूब
प्रभावित करेगी। इस फिल्म से टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपना बॉलीवुड
डेब्यू किया है। झलकारी बाई के रूप में उन्होंने कंगना का साथ बखूबी निभाया
है।
डैनी डेन्जोंगपा ने गुलाम गौज खान के किरदार के साथ पूरा न्याय किया
है। मोहम्मद जीशान अयूब के टैलेंट का और अच्छे ढंग से इस्तेमाल किया जा
सकता था।
कमाई : मणिकर्णिका को भारत भर में 3000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था।
इसके अलावा ये फिल्म विदेशों में 700 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी।
माना जा
रहा था कि फिल्म अपनी रिलीज के पहले दिन 13-15 करोड़ की कमाई कर सकती है
लेकिन फिल्म ने पहले दिन 9 करोड़ का बिजनेस किया है। ऐसी उम्मीद है कि
गणतंत्र दिवस की छुट्टी के चलते फिल्म की कमाई में अच्छी खासी बढ़ोतरी हो
सकती है।