जयपुर । सवाई मानसिंह स्टेडियम में राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित हुआ। राज्यपाल कल्याण सिंह ने झंडारोहण किया । इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, डिप्टी सीएम सचिन पायलट समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं इस मौके पर राजस्थान पुलिस के जवानों ने हैरतअंगेज विभिन्न प्रदर्शन किए।
आगे देखे तस्वीरें...
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जयपुर । प्रदेश के राज्यपाल कल्याण सिंह ने शनिवार को यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह में झण्डारोहण किया। स्टेडियम में राज्यपाल सिंह ने खुली जिप्सी में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। राज्यपाल कल्याण सिंह ने गुलाबी नगर के जनसमूह का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। जोरदार ठंड और गुनगुनी धूप के बीच मनाये गये राज्यस्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह में लोगों का जज्बा देखने को मिला। लोगों ने तालियां बजाकर कलाकारों को हौसला बढ़ाया।
राज्यपाल सिंह ने विभिन्न पुलिसकर्मियों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की मौजूदगी में हाडीरानी महिला बटालियन, 14 वी बटालियन आर.ए.सी, आयुक्तालय, जयपुर (पुरूष), हरियाण पुलिस, आयुक्तालय, जयपुर, (महिला), कारागृह (जेल प्रहरी), जी.आर.पी., एस.डी.आर.एफ, बाॅर्डर होमगार्ड, अरबन होमगार्ड (पुरूष), अरबन होमगार्ड (महिला), एन.सी.सी. (आर्मी गल्र्स), एन.सी.सी.( एयरविंग), एन.सी. सी. (नेवल विंग), सोफिया स्कूल और एम.जी.डी. स्कूल की एक-एक प्लाटून ने परेड में भाग लिया। परेड का नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी डाॅ. अमृता ने किया।
आगे देखे तस्वीरें...
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे