कला में निखार लाना पंसद करती हैं रोजा

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 25 जनवरी 2019, 12:06 PM (IST)

लॉस एंजेलिस। अमेरिकी अभिनेत्री रोजा सैलेजर का कहना है कि वह अपनी कला व अभिनय में निखार लाने और प्रोजेक्ट के चरित्र में ढल जाने के लिए नए तरीके तलाशना पसंद करती हैं।

सैलेजर ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं अभिनय से प्यार करती हूं और मैं नए तरीके तलाशना पसंद करती हूं जिससे मैं अपनी कला में निखार ला सकूं।’’

अभिनेत्री जल्द ही जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अलिटा बैटल एंजेल’ में नजर आएंगी जो भारत में अमेरिका से ठीक एक सप्ताह पहले आठ फरवरी को रिलीज होगी। फॉक्स स्टार स्टूडियोज फिल्म को भारत में रिलीज करेगी।

रॉबर्ट रोड्रिगुएज निर्देशित फिल्म को कैमरून ने जॉन लैंडो के साथ अपने लाइटस्टॉर्म एंटरटेनमेंट बैनर के तले निर्मित किया है।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

ये भी पढ़ें - जेनिफर एनिस्टन नहीं रखती इसमें दिलचस्पी

ये भी पढ़ें - इस अभिनेत्री को पांच बार किया प्रपोज