मिस इंडिया में बूंदी की बेटी श्रुति शर्मा करेगी राजस्थान का प्रतिनिधि

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 24 जनवरी 2019, 11:47 AM (IST)

बून्दी। कहते हैं कि मेहनत और कुछ कर गुजरने की लगन, परिवार का सहयोग और माता पिता का आशीर्वाद हो तो दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं ।ऐसा ही कर दिखाया है बूंदी मैं सामान्य परिवार में जन्मी श्रुति शर्मा ने ।
श्रुति ने मिस राजस्थान का खिताब जीतने के बाद फरवरी में होने वाली देश की सबसे बड़ी मिस इंडिया 2019 सौंदर्य प्रतियोगिता के फाइनलिस्ट में जगह बनाई है। श्रुति ने बताया कि हर लड़की का सपना होता है कि वह अपने माता पिता क्षेत्र व देश का नाम पूरे विश्व में रोशन करें ,मुझे भी ईश्वर ने यह मौका दिया है कि मैं अपने जिले व राज्य का नाम पूरे देश में रोशन कर सकूं । श्रुति ने बताया कि मेरा सपना मिस इंडिया का खिताब जीतकर मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करना है ।

प्रतियोगिता के तहत 30 जनवरी से 1 फरवरी तक ग्रूमिंग होगी जिसमें फेमस मूवीज राजा हिंदुस्तानी ,धड़कन के डायरेक्टर हसनैन हैदरबादवाली और आईएफएफ के डायरेक्टर रजत व उनकी टीम के साथ ग्रूम करने के लिए आएंगे। जिसके बाद 2 फरवरी को मिस इंडिया का ग्रांड फिनाले आयोजित होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे