पटना। पटना साहिब से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पार्टी के खिलाफ बगावती तेवर अपनाते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी को निशाना बनाते ही रहते है। इतना ही नहीं वो बीच-बीच में खुद के पार्टी के खिलाफ बयान बाजी करते रहतें हैं। उनके बयानों को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी उन्हें टिकट नहीं देगी। वहीं इस बीच लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप ने शत्रुघ्न सिन्हा को आरजेडी पार्टी में शामिल होने को लेकर न्योता दिया है।
उन्होंने कहा कि मैं चाहूंगा कि वह बीजेपी छोडक़र उनकी पार्टी में शामिल हो जाए। तेज प्रताप यादव ने इस बीच इस बात को भी स्वीकार किया कि वे बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा से लगातार सम्पर्क में है। आरजेडी में शामिल होने को लेकर उन्होंने उनके मुंबई और दूसरे कई स्थानों पर उनसे मुलाकात हो चुकी है। ऐसे में उनकी पार्टी उनको आरजेडी में शामिल होने को लेकर न्योता दे रही है। यदि आरजेडी में शामिल होते है तो पार्टी उनका स्वागत करेगी।
बता दें, आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने सोमवार को कहा था कि पटना साहिब से बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा अगर आरजेडी में शामिल होना चाहें तो उनका स्वागत है। तेज प्रताप के उस बयान के बाद उनका यह शत्रुघ्न सिन्हा को पार्टी शामिल होने को लेकर दूसरा बयान आया है। गौरतलब है कि इसके पहले शनिवार को शत्रुघ्न सिन्हा ममता बनर्जी के विपक्षी एकता रैली में शामिल हुए थे। जिसके बाद पार्टी की तरफ से संकेत मिल चुका है कि उनके खिलाफ जल्द ही पार्टी कोई कड़ा कदम उठा सकती है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे