पुणे। शादी का
दिन हर लडका और लडक़ी के लिए बेहद खास होता हैं। अपनी शादी को यादगार बनाने
के लिए लोग क्या-क्या करते है। वहीं शादी को खास बनाने के लिए आज के समय
में लोग नए-नए आइडिया अपनाते है। हर लडका और लडकी अपनी शादी को अलग अंदाज
में करना पसंद करती है।
ऐसे में हाल ही में महाराष्ट्र के पुणे में औंध
तहसील के केडगांव में लोगों को एक अलग ही नाजारा देखने को मिला। यहां एक
दुल्हन शादी का लाल जोड़ा पहने, आंखों में चश्मा लगाए और हाथों में हरी
चूड़ी पहन सडक़ पर बुलेट भगा रही थी।
दूल्हा और अन्य बाराती कार से इस
दुल्हन का पीछा करते हुए दिखाई दे रहे थे। ऐसे में ये तस्वीरें सोशल मीडिया
पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देख आप भी सोच रहे होंगे कि
आखी ये क्या माजरा हैं, तो चलिए इसके पीछे की पूरी कहानी बताते हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
दरअसल बुलेट पर सवार ये महिला महारष्ट्र के गांव केडगांव में रहने वाले एक
किसान की बेटी हैं। इस किसान ने अपनी बेटी की शादी तय की थी जिसमे उसने उसे
बुलेट भी गिफ्ट में दी थी। लडक़ी को अपने गांव स्थित घर से मंडप के लिए कुछ
किलोमीटर दूर जाना था।
ऐसे में उसने मंडप तक बुलेट से जाने की इच्छा जाहिर
की। दरअसल लडक़ी का सपना था कि वो अपनी शादी में बुलेट लेकर मंडप तक जाए।
ऐसे में जब लडक़ी ने अपने पिता को इस सपने के बारे में बताया तो उन्होंने
लडक़ी के लिए बुलेट ला दी। यहां तक कि दुल्हन के ससुराल वालो ने भी इसके ऊपर
कोई आपत्ति नहीं जताई।
ये भी पढ़ें - महिला के शरीर में बनती है शराब,बिना पिए ही..
बस फिर क्या था इस नई नवेली दुल्हन ने बिना किसी देरी के आंखों में चश्मा
लगाया और दुल्हन की ड्रेस पहन बुलेट पर सवार हो गई। ये दुल्हन गांव की सडक़ो
पर बुलेट भगाने लगी। इसके पीछे कार में दुल्हा और बाराती भी आने लगे।
दुल्हन इस बुलेट को चलाते हुए काफी खुश दिखाई दे रही थी। उसकी हल्की हल्की
मुस्कान उसकी सुंदरता में और भी चार चांद लगा रही थी। वहीं जब गांव के लोगो
ने दुल्हन की ड्रेस में सजी धजी लडक़ी को बुलेट चलाते हुए देखा तो उनके होश
उड़ गए। उन्हें गांव में रोज रोज ऐसा नजारा देखने को नहीं मिलता हैं।
ये भी पढ़ें - ब्वॉयफ्रेंड ने दिया धोखा: घर बेचा, नौकरी छोड फिर...
उधर दुल्हन के पीछे आ रहे बाराती राह में मिलने वाले लोगो को बताते भी जा
रहे थे कि ये दुल्हन अपने मंडप के लिए जा रही हैं।
गांव में जो भी इस
दुल्हन को बुलेट पर देख लेता वो थोड़ी देर के लिए ठहर जाता और इस अद्भुत
नजारे का आनंद लेने लगता।
ये भी पढ़ें - म्यांमार में खाते हैं खाना और सोते हैं भारत में!
दुल्हन ने इस बुलेट के ऊपर कई किलोमीटर का सफर तय किया और अंत में अपने मंडप तक पहुंच गई। फिर यहां दूल्हा दुल्हन की बड़े ही धूम धाम से शादी हुई। अब आलम ये हैं कि बुलेट वाली इस दुल्हन के चर्चे पुरे महारष्ट्र में हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें - गजब! अजगर और मगर के बीच रहता है ये परिवार