ग्लोबल मिस मल्टीनेशनल : मिस इंडिया को मिला ब्यूटी विद द ब्रेन का खिताब

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 19 जनवरी 2019, 9:42 PM (IST)

जालंधर। एलपीयू में हुई ग्लोबल मिस मल्टीनेशनल-2018 के विभिन्न सेमी-फिनाले राउंड के लिए सेमी-फिनाले में मिस मल्टीनेशनल इंडिया सिमरन शर्मा सहित अन्य मिस मल्टी नेशनल अमेरिका, रूस, जापान, फ्रांस, ब्राजील, न्यूजीलैंड, मैक्सिको, बेल्जियम, नीदरलैंड, बोत्सवाना, वेनेजुएला ने हिस्सा लिया।

मिस इंडिया सिमरन शर्मा को ब्यूटी विद द ब्रेन का खिताब मिला। सेमीफिनाले की विजेता को मिस मल्टीनेशनल 2017 की टाइटल होल्डर, फिलीपींस की सोफिया सीनोरन 21 जनवरी को ताज पहनाएंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

ताज के लिए हुई प्रतियोगिता में अल्जीरिया की मिस मल्टीनेशनल निहेड मार्केरिया, मिस बेल्जियम लिसा लवेंस, मिस बोत्सवाना केइटिरसे क्रिस्डर मोजोको, मिस ब्राजील काराइन कार्डोजो, मिस फ्रांस मेडिसन ब्रीजीत, मिस घाना क्रिस्टाबेल ओसे एग्यमैन, मिस इंडिया सिमरन शर्मा, मिस इंडोनेशिया स्टेफनी रूथ एंचिला, मिस जापान जेसस वाडा, मिस मलेशिया एलिसा टी, मिस मैक्सिको तानिया मौरिसियो, मिस म्यांमार पैन थ्वे को, मिस न्यूजीलैंड सिमरत गिल, मिस नीदरलैंड जसलीन सिंह, मिस फिलीपींस किमी मुगफोर्ड, मिस रूस लीना यादा, मिस यूएसए डेनिएला नीटो, मिस वेनेजुएला ग्रीशिया बिटचाची और मिस जिम्बाब्वे शामिल हुईं।

सेमी-फाइनल ट्रैक अवार्ड...

सेमी-फाइनल ट्रैक अवार्ड...
सैमीफिनाले राऊंड के लिए 19 देशों की मिस मल्टीनैशनल के बीच शुक्रवार को लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी कैंपस में हुए मुकाबले में मिस स्पोट्र्स मिस फिलीपींस बनी, मिस इन्वायरमैंट न्यूजीलैंड, मिस ब्यूटी विद ब्रेनस मिस इंडिया, मिस फिटनेस नीदरलैंड, मिस कुकरी जापान को चुना गया।