चलती कार में लगी आग, जिंदा जल गया युवक

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 19 जनवरी 2019, 8:20 PM (IST)

मोहाली। शुक्रवार देर रात सोहाना थाने के अधीन पडते गांव संभालकी के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर सडक़ पर एक चलती कार में आग लग गई जिस दौरान एक गाड़ी में मौजूद व्यक्ति जिंदा जल गया। जानकारी के अनुसार, कार सवार की पहचान इंजीनियर माधव चतुर्वेदी (38) के रूप में हुई है। सेक्टर-108 में रहने वाले माधव आइडिया हरियाणा में एजीएम की पोस्ट पर तैनात थे। वे मोहाली के सेक्टर-108 में रहते थे। गुरुवार रात 11 बजे माधव अपने घर से निकले।

करीब ढाई किलोमीटर दूर उनकी आई-10 कार आग की लपटों में घिर गई। मामला संदिग्ध लग रहा है। मौके पर पहुंचे फोरेंसिक साइंटिस्ट ने खून के सैंपल, एक जली हुई हड्डी, मांस के कुछ टुकड़े व अन्य नमूने इकट्ठे कर सील किए हैं। टीम हेड का कहना है कि डीएनए से साफ होगा कि यह जला शव माधव का ही है या किसी और का है।

रिश्तेदार बोले-कत्ल का अंदेशा...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

रिश्तेदार बोले-कत्ल का अंदेशा...
वहीं दूसरी तरफ माधव के रिश्तेदारों का कहना है कि यह कोई हादसा नहीं है, मर्डर है। माधव की पत्नी, बेटा-बेटी कोटा गए हुए थे। रिश्तेदार सुबोध चतुर्वेदी ने कहा कि यह कोई हादसा नहीं है, मर्डर है। किसी ने गाड़ी को आग लगाकर उसको जलाया है। ऐसा कभी होता नहीं कि गाड़ी को आग लगे और चालक सुरक्षित बाहर न निकल सके।