शादी के दौरान हर्ष फायरिंग, दुल्हन की लगी गोली और फिर ...

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 18 जनवरी 2019, 2:56 PM (IST)

नई दिल्ली। यहां एक शादी समारोह में शुक्रवार को जश्र के दौरान की गई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से 19 वर्षीया दुल्हन घायल हो गई। गोली दुल्हन के टखने में लगी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह घटना तब हुई, जब दुल्हन (पूजा) रात 12.45 बजे शकरपुर सामुदायिक केंद्र में ‘जय माला’ के लिए स्टेज पर खड़ी थी।

पुलिस उपायुक्त पंकज सिंह ने कहा, ‘‘गोली चलाने वाले की पहचान रिंकू के रूप में हुई है। वह गीता कॉलोनी का रहने वाला है। गोली लगने के बाद पूजा स्टेज पर गिर गई।’’


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

उन्होंने कहा, ‘‘रिंकू को पकडऩे के लिए अभियान जारी है। वह पीडि़ता का परिचित है।’’

सिंह ने कहा, ‘‘घटना के बाद दुल्हन को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।’’

--आईएएनएस