सिडनी में पहला वनडे गंवा चुकी टीम इंडिया का एडिलेड में ऐसा है रिकॉर्ड

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 14 जनवरी 2019, 4:14 PM (IST)

नई दिल्ली। भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए तीन मैच की सीरीज के पहले वनडे में 34 रन से हार का सामना करना पड़ा। अब उसे मंगलवार (15 जनवरी) को एडिलेड में दूसरा वनडे खेलना है। यहां भारत ने कुल 14 वनडे खेले हैं। इनमें से उसे 8 में जीत मिली, जबकि पांच में हार का सामना करना पड़ा। एक मुकाबला टाई रहा। इस मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया 5 बार आमने-सामने हुए हैं। जहां ऑस्ट्रेलिया ने 4 वनडे जीते, वहीं भारत के खाते में सिर्फ 1 जीत आई।

अब हम देखेंगे एडिलेड में भारत के पिछले 5 वनडे मुकाबले :-


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1

कब : 15 फरवरी 2015
भारत : 50 ओवर में 300/7 रन
पाकिस्तान : 47 ओवर में 224 रन
नतीजा : भारत 76 रन से जीता
मैन ऑफ द मैच : विराट कोहली (107 रन)

2


कब : 14 फरवरी 2012
श्रीलंका : 50 ओवर में 236/9 रन
भारत : 50 ओवर में 236/9 रन
नतीजा : टाई
मैन ऑफ द मैच : महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 58 रन)


ये भी पढ़ें - टेस्ट सीरीज से बाहर हुए कमिंस व हैजलवुड, ये ले सकते हैं जगह

3

कब : 12 फरवरी 2012
ऑस्ट्रेलिया : 50 ओवर में 269/8 रन
भारत : 49.4 ओवर में 270/6 रन
नतीजा : भारत 2 गेंद पहले 4 विकेट से जीता
मैन ऑफ द मैच : गौतम गंभीर (92 रन)

4


कब : 19 फरवरी 2008
श्रीलंका : 50 ओवर में 238/6 रन
भारत : 49.1 ओवर में 239/8 रन
नतीजा : भारत 2 विकेट से जीता
मैन ऑफ द मैच : कुमार संगकारा (128 रन)

5


कब : 17 फरवरी 2008
ऑस्ट्रेलिया : 50 ओवर में 203/9 रन
भारत : 41.2 ओवर में 153 रन
नतीजा : ऑस्ट्रेलिया 50 रन से जीता
मैन ऑफ द मैच : माइकल क्लार्क (79 रन)

ये भी पढ़ें - शनाका ने गेंदबाजी नहीं बल्लेबाजी में किया कमाल, श्रीलंका जीता