मुख्यमंत्री ने राजापार्क गुरुद्वारे में मत्था टेका

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 13 जनवरी 2019, 5:53 PM (IST)

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर राजापार्क स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।
मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारे में मत्था टेका और प्रदेश में शांति एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने रागी जत्थों द्वारा किया जा रहा कीर्तन भी सुना। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से सिरोपा एवं कृपाण भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर विधायक रफीक खान, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जसबीर सिंह, राजस्थान फाउण्डेशन के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव अरोड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्यजन एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे