मायावती और अखिलेश यादव के गठबंधन पर किसने क्या कहा, यहां जानिए

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 12 जनवरी 2019, 4:17 PM (IST)

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी- बहुजन समाजवादी पार्टी महागठबंधन के एलान के बाद राजद के नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि भाजपा की हार की शुरुआत उत्तर प्रदेश और बिहार से शुरू हो गई है। वही वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी से डरकर सभी नेता एक हो रहे हैं, लेकिन जनता डरकर साथ आए ऐसे गठजोड़ों को स्वीकार नहीं करेगी। वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा के पास नेतृत्व और संगठन के साथ सहयोगी दल भी हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया कि अगले लोकसभा चुनाव के लिए मैं सपा और बसपा के गठबंधन का स्वागत करती हूं।

केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बसपा और सपा का गठबंधन उनके अस्तित्व के लिए है। यह देश या उत्तर प्रदेश की भलाई के लिए नहीं है। प्रसाद ने कहा कि पार्टियां जानती हैं कि वे मोदी से नहीं लड़ सकतीं और इसलिए उन्होंने गठबंधन बनाया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक हमेशा मुलायम सिंह जी रहेंगे। अब वह इस विकास से पूरी तरह कट गए हैं। इस बैनर पर, मायावती, मुलायम सिंह और अखिलेश एक साथ नहीं आएंगे। यह केवल अखिलेश और मायावती ही होंगे, बुआ और बबुआ।

ये भी पढ़ें - अजब गजबः यहां शिवलिंग पर हर साल गिरती है बिजली

वित्त मंत्री जेटली ने महागठबंधन पर कहा कि स्वार्थ के लिए किए गठजोड़ कुछ समय के लिए होते हैं। ऐसे महागठबंधनों से हमें डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। मोदी के नेतृत्व के सामने कोई नहीं टिक पाएगा चाहे वह कांग्रेस का शहजादा हों, बंगाल में दीदी हों, आंध्र प्रदेश में बाबू हों या फिर उत्तर प्रदेश में बहनजी हों सबके दिल में इच्छा है। चुनाव के बाद ही इनकी तलवारें निकलेंगी।

ये भी पढ़ें - यहां कब्र से आती है आवाज, ‘जिंदा हूं बाहर निकालो’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह जातिवादी, भ्रष्ट और अवसरवादी मानसिकता का गठबंधन है जो विकास और सुशासन नहीं चाहता है। जनता सब जानती है और इस अपवित्र गठबंधन को एक सही जवाब दिया जाएगा।

प्रगति-समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल यादव सपा-बसपा गठबंधन पर कहा कि यह गठबंधन प्रगतिवादी समाजवादी पार्टी के बिना अधूरा है, केवल एक धर्मनिरपेक्ष मोर्चा ही भाजपा को हरा सकता है।

यह भी पढ़े : खौफ में गांव के लोग, भूले नहीं करते ये काम