गुलाब चंद कटारिया होंगे प्रोटेम स्पीकर, राज्यपाल दिलायेंगे शपथ

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 12 जनवरी 2019, 3:50 PM (IST)

जयपुर। राज्यपाल कल्याण सिंह सोमवार 14 जनवरी को राजभवन में दोपहर बारह बजे गुलाब चंद कटारिया को 15वीं राजस्थान विधानसभा के सदस्य पद की शपथ दिलायेंगे।

राज्यपाल सिंह ने कटारिया को पन्द्रहवीं राजस्थान विधानसभा के लिए सामयिक अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) की नियुक्ति को मंजूरी दी है। राज्यपाल सिंह ने पन्द्रहवी विधानसभा में निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाने के लिए कटारिया के सहयोग के लिए भंवरलाल शर्मा, परसराम मोरदिया और महादेव सिंह को भी नामांकित किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे