जम्मू एवं कश्मीर में जवान ने आत्महत्या की

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 12 जनवरी 2019, 2:23 PM (IST)

श्रीनगर । जम्मू एवं कश्मीर के कुलगाम जिले में सेना के एक जवान ने अपने शिविर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने कहा कि राष्ट्रीय राइफल्स शिविर में वायरलेस ऑपरेटर पद पर तैनात अभिषेक रॉय कुमार ने शुक्रवार शाम अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। पुलिस ने कहा कि जवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आत्महत्या के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे