दिल्ली में कोहरा,रात में बारिश होने की संभावना

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 12 जनवरी 2019, 11:13 AM (IST)

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह कोहरा छाए रहने के साथ न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में रात में हल्की बारिश होने की बात कही है, जिससे वायु गुणवत्ता के स्तर में कुछ सुधार हो सकता है और जिसमें पिछले कुछ दिनों से चल रही तेज हवाओं के चलते पहले ही सुधार हुआ है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "सुबह में सामान्य कोहरा रहा। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ दोपहर और शाम तक सामान्य रूप से बदली छा जाएगी। रात में हल्की बारिश होने की संभावना है।" वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान व अनुसंधान प्रणाली (सफर) के मुताबिक, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 382 दर्ज होने के साथ दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज हुई।

सुबह 8.30 बजे के आसपास दृश्यता 300 मीटर दर्ज हुई, जिसमें 9.30 बजे तक सुधार होकर 400 मीटर हो गया। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 100 फीसदी दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे