मुंबई। अभिनेता वरुण धवन ने अभिनेत्री नोरा फतेही की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह जिनसे भी अब तक मिले हैं, उनमें से नोरा सबसे अधिक मेहनती इंसानों में से एक हैं। दोनों रेमो डिसूजा की आगामी डांस फिल्म में नजर आएंगे।
वरुण ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘वह सबसे ज्यादा मेहनती और प्रेरित इंसान हैं, जिनसे मैं अब तक मिला हूं। गैंग में आपका स्वागत है। आपको चीज़ खिलाएंगे और आपके साथ डांस करेंगे। नोरा फतेही हम तूफान मचाने जा रहे हैं।’’
वरुण की आगामी फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। इसमें श्रद्धा कपूर प्रमुख भूमिका में हैं। इससे पहले दोनों वर्ष 2015 की फिल्म ‘एबीसीडी 2’ में दिखे थे।
फिल्म से जुड़े अन्य विवरण का खुलासा होना बाकी है।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ये भी पढ़ें - ये एक्ट्रेस है दुनिया की सबसे परफेक्ट फिगर वाली महिला!
ये भी पढ़ें - बॉलीवुड के रहस्य जो आज भी हैं एक पहेली!