अंतरिक्ष पर मानव मिशन भेजने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बनेगा

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 11 जनवरी 2019, 12:55 PM (IST)

बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गत वर्ष की अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए अपने बहुप्रतीक्षित महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन की तैयारियों के बारे में महत्चपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। इस मिशन के तहत तीन सदस्यीय क्रू कम से कम 7 दिन के लिए अंतरिक्ष की यात्रा पर जाएगा। इसकी फाइनल लॉन्चिंग से पहले दो मानव रहित मिशन भी अंतरिक्ष में भेज दिए जाएंगे।

मोदी सरकार ने पिछले साल ही 10 हजार करोड़ की महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी दी थी। इसरो चीफ के सिवन ने बताया कि इसरो की सबसे बड़ी प्राथमिकता गगनयान है। यह मिशन इसरो का टर्निंग पॉइंट है। पहली डेडलाइन अनमैंड मिशन के लिए दिसंबर 2020 तय की गई है, दूसरी डेडलाइन अनमैंड मिशन के लिए जुलाई 2021 तय की गई है। पहले मानवीय मिशन के लिए दिसंबर 2021 का समय तय किया गया है। अंतरिक्ष पर मानव मिशन भेजने वाला भारत दुनिया का चौथा देश होगा। गगनयान के लिए शुरुआती ट्रेनिंग भारत में होगी और अडवांस ट्रेनिंग रूस में हो सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे



इसी के साथ महिला अंतरिक्षयात्री भी टीम का हिस्सा होंगी।उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष में मानवीय मिशन के लिए जरूरी उच्च तकनीक का विकास कर लिया गया है। इसके लिए अंतरिक्षयात्री 7 दिन तक स्पेस में रहेंगे। इसरो प्रमुख के सिवन ने 2018 की उपलब्धियां भी गिनाईं गई। गत वर्ष इसरो ने 16 मिशन पूरे किए थे। ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी-सी 40) के जरिए 28 विदेशी उपग्रहों के साथ 31 उपग्रहों का प्रक्षेपण और उन्हें सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया गया।

ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल