पत्रकार हत्याकांड : राम रहीम पर फैसला आज, हरियाणा-पंजाब में सुरक्षा बढाई

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 11 जनवरी 2019, 10:28 AM (IST)

चंडीगढ। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर सीबीआई की विशेष अदालत आज बड़ा फैसला सुनाएगी। पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में पंचकूला की विशेष सीबीआइ अदालत को फैसला सुनाएगी।

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुनारिया जेल से ही पेश होगा। गुरमीत सुनारिया जेल में दो साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में 20 साल कैद की सजा काट रहा है। इसके अलावा जमानत पर चल रहे आरोपित कोर्ट में हाजिर होंगे।

फैसले के मद्देनजर पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। पुलिस की चार बटालियन तैनात कर दी गई हैं। इस मामले में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के अलावा कृष्ण लाल, कुलदीप और निर्मल सिंह पर हत्या का आरोप है।

छावनी में तब्दील हुआ पंचकूला कोर्ट...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

छावनी में तब्दील हुआ पंचकूला कोर्ट...
इस बीच सुनवाई से पहले पंचकूला में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट का सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है। कोर्ट परिसर और आसपास का इलाका छावनी में तब्दील हो गया है।

पंचकूला में सीबीआई स्पेशल कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी देते हुए डीसीपी कमलदीप गोयल ने कहा, ‘भारी संख्या में पुलिसबल को तैनात कर दिया गया है। कोर्ट परिसर में 500 की संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। यहां बैरिकेडिंग भी कर दी गई है।’

हरियाणा और पंजाब में सुरक्षा बढ़ाई...

हरियाणा और पंजाब में सुरक्षा बढ़ाई...
शुक्रवार को फैसला सुनाए जाने के मद्देनजर हरियाणा और पंजाब के कई क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम इस मामले में आरोपी है।
हरियाणा में, विशेषकर पंचकूला, सिरसा (डेरा मुख्यालय) और रोहतक जिलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं।

यहां कानून व्यवस्था से जुड़ी किसी भी स्थिति से निपटने के लिये राज्य सशस्त्र पुलिस की कई कंपनियों, दंगा विरोधी पुलिस और कमांडो बल को तैनात किया जा रहा है।
हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) मोहम्मद अकील ने कहा, ‘हरियाणा में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।’

पुलिस अधिकारी ने कहा कि सभी जिलों की पुलिस को लोगों को गैरजरूरी रूप से जमा होने से रोकने और अतिरिक्त निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कई इलाकों में नाकेबंदी भी की गई है।

बलात्कार के आरोप में सुनाई थी 20 साल की सजा...

बलात्कार के आरोप में सुनाई थी 20 साल की सजा...
पुलिस ने कहा कि सिरसा में डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय के नजदीक अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

बता दे, अगस्त 2017 में राम रहीम को सजा सुनाए जाने के दौरान हरियाणा के सिरसा और पंचकूला में हिंसा भडक़ गई थी, जिसमें 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। 51 वर्षीय राम रहीम अपनी दो अनुयायियों के बलात्कार के जुर्म में रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहा है।