पाक ने 3 दिन में 7वीं बार किया सीजफायर उल्लंघन, सेना दे रही है करारा जवाब

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 10 जनवरी 2019, 08:42 AM (IST)

श्रीनगर। देश का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाक सीमा पार से लगातार भारत पर गोलीबारी करता रहा है। पाक आर्मी द्वारा गुरुवार सुबह नियंत्रण रेखा (एलओसी) के करीब पुंछ सेक्टर में फायरिंग की गई जिसके बाद भारतीय सेना ने भी मोर्चा संभालते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया। फिलहाल दोनों तरफ से फायरिंग जारी है। हालांकि इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

पाकिस्तान द्वारा पिछले तीन दिनों के भीतर सात बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जा चुका है। इससे पहले बुधवार को पाकिस्तानी सेना ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा था कि नियंत्रण रेखा के पार से हुई गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई थी।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट करते हुए दावा किया था कि शाहकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार से भारतीय सेना द्वारा की गई गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल