नई
दिल्ली। दक्षिण भारत की चर्चित ट्रांसजेंडर सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार
अप्सरा रेड्डी मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं।
अप्सरा ने अखिल
भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी (एआईएमसी) की अध्यक्ष सुष्मिता देब के साथ
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और पार्टी में शामिल हुईं।
कांग्रेस अध्यक्ष गांधी ने अप्सरा रेड्डी को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की
राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है।
कौन हैं अप्सरा रेड्डी...
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कौन हैं अप्सरा रेड्डी...
देश की बेहद चर्चित ट्रांसजेंडर्स में
एक अप्सरा रेड्डी पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। अप्सरा कांग्रेस से
जुडऩे से पहले अन्नाद्रमुक से जुड़ी हुईं थीं और राष्ट्रीय प्रवक्ता की
भूमिका में थीं।
सुष्मिता देब ने उनका कांग्रेस में स्वागत करते हुए
कहा, ‘यह बहुत गौरव की बात है कि आप महिला कांग्रेस में ट्रांसजेंडर समुदाय
की पहली पदाधिकार होंगी। मैं आशा करती हूं कि हम संपूर्ण लैंगिक न्याय और
विशेष तौर पर ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों के लिए मिलकर काम करेंगे।’
ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल