जयपुर। पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई), राजस्थान चैप्टर की प्रबंध समिति ने मंगलवार को पीएचडीसीसीआई, राजस्थान की चेयरपर्सन, डॉ. जयश्री पेड़ीवाल की अध्यक्षता में राजस्थान के मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव कुलदीप रांका से मुलाकात की।
इस औपचारिक मुलाकात के दौरान समिति के सदस्यों ने रांका को अपनी नवीन गतिविधियों से अवगत कराया। रांका ने पीएचडीसीसीआई के प्रयासों की सराहना की।
बाद में प्रबंध समिति सदस्यों ने अतिरिक्त मुख्य सचिव, उद्योग व डीएमआईसी, सुबोध अग्रवाल और राजस्थान के मुख्यमंत्री के सचिव, अजिताभ शर्मा से भी मुलाकात की।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे