केपटाउन। दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच ओटिस गिब्सन ने मेजबान टीम द्वारा अपने लिए मददगार पिच बनाने की रणनीति का समर्थन किया है। गिब्सन का यह बयान पाकिस्तानी कोच मिकी आर्थर के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि दक्षिण अफ्रीका की पिचें टेस्ट के लिए सही नहीं हैं। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को मात देकर सीरीज अपने नाम कर ली है। गिब्सन ने हालांकि आर्थर के बयान को हैरान करने वाला बताया है।
गिब्सन ने कहा कि न्यूलैंड्स की पिच पर तेज गेंदबाजों को मदद थी, लेकिन उसी पिच पर फाफ डु प्लेसिस ने एक दिन शतक जमाया, लेकिन पाकिस्तान के गेंदबाज उसी दिन सिर्फ चार विकेट ही ले सके। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने गिब्सन के हवाले से लिखा है, उस दिन फाफ ने उस विकेट पर शतक जमाया। मैंने लंबे अरसे बाद ऐसी पारी देखी। और उसी दिन पाकिस्तान ने सिर्फ चार विकेट लिए।
हां, विकेट पर थोड़ा अनियमित उछाल था, मैं इससे इनकार नहीं करता, लेकिन फाफ ने बताया था कि बल्लेबाजी की जा सकती है। कोच ने कहा कि मैं पिच नहीं बनाता, लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि पिच घरेलू टीम को मदद करे। हम पिच में बस तेजी और बाउंस के लिए कहते हैं। तो जब विकेट पर उछाल हो और गेंद सीम हो रही हो तो आपको इससे तालमेल बिठाना पड़ेगा।
‘शादाब की चोट के कारण 5 गेंदबाज नहीं खेल पाए’
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
केपटाउन। मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मिली हार के बाद
पाकिस्तान के मुख्य कोच मिकी आर्थर ने कहा कि शादाब खान की चोट कारण टीम
पांच गेंदबाजों के साथ नहीं खेल पाई, जिसका कहीं न कहीं टीम को नुकसान हुआ।
दूसरे टेस्ट में हार की साथ ही पाकिस्तान ने सीरीज भी गंवा दी। वेबसाइट
ईएसपीएनक्रिकइंफो ने आर्थर के हवाले से लिखा है कि मैं पांच गेंदबाजों के
साथ खेलने की रणनीति का बड़ा समर्थक हूं।
इससे हमें हमारे मुख्य तेज
गेंदबाजों को आराम कराने का मौका मिलता है साथ ही पारी में नियंत्रण भी
रहता है, लेकिन इसके लिए हमें शादाब खान का पूरी तरह से फिट होना जरूरी था।
फहीम अशरफ सातवें नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे थे। इससे हमें डर था कि हमारे
पुछल्ले बल्लेबाजों की फेहरिश्त बड़ी न हो जाए। कोच ने हालांकि फहीम पर
भरोसा जताते हुए कहा कि वे आगे जाकर अच्छे हरफनमौला खिलाड़ी बनेंगे।
आर्थर
ने कहा कि मैं फहीम का प्रशंसक हूं। मैंने यह इंग्लैंड में भी कहा था। मैं
इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि वे आगे जाकर पाकिस्तान के लिए एक अच्छे
ऑलराउंडर बनेंगे, लेकिन इसके लिए एक प्रक्रिया की जरूरत होती जिसमें समय
लगता है।
ये भी पढ़ें - शनाका ने गेंदबाजी नहीं बल्लेबाजी में किया कमाल, श्रीलंका जीता