कॉलेज छात्राओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 06 जनवरी 2019, 7:11 PM (IST)

बूंदी। पीजी कॉलेज में महिला अध्ययन केंद्र एनएसएस इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जूडो कराटे प्रशिक्षक शिल्पा जैन ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। साथ ही बताया कि यह प्रशिक्षण में आत्मविश्वास की भावना बढ़ाता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

उन्होंने छात्रों से कहा कि किसी भी परिस्थिति सामने आए वह घबराए नहीं। यहां सिखाई गई बातों का अभ्यास करें और दृढ़ता से विषम परिस्थितियों का सामना करें। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ प्रशिक्षक शिल्पा जैन व्याख्याता मीनाक्षी सुंदरम सीमा कश्यप ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित से किया।

ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल