नाईट सूट में एयरपोर्ट पर दिखी आलिया भट्ट, जानिए उनके पायजमे की क्या है कीमत

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 06 जनवरी 2019, 5:09 PM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड एक ऐसी चीज हैं जिसे लेकर पूरा देश काफी उत्साहित रहता हैं। बॉलीवुड में काम करने वाले हर एक्टर्स के बारे में उनके फैंस हर खरब पर अपडेट रहते है। लोग इन सितारों से जुड़ी हुई हर एक बात जानने को उत्सुक रहते हैं।

यही वजह हैं कि इन दिनों सोशल मीडिया पर इन सेलिब्रिटीज की हर चीज वायरल होने लगती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको आलिया भट्ट के लुक के बारे में बताने जा रहे हैं।

दरअसल, इन दिनों आलिया भट्ट एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई। इस दौरान आलिया काफी कम्फर्ट वाले कपड़ो में नजर आई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

दरअसल आलिया ने इस दौरान एक नाईट शूट या फिर कहे पजामा शर्ट पहन रखा था। इस नाईट शूट में आलिया बेहद प्यारी लग रही थी।

आलिया की यही खास बात हैं कि वो सिंपल से सिंपल लुक में भी खूबसूरत दिखाई दे रही थी। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि आलिया ने जो पाजामा और टीशर्ट पहन रखी थी उसकी कीमत क्या होगी।

ये भी पढ़ें - बॉलीवुड के रहस्य जो आज भी हैं एक पहेली!

आप शायद अंदाजा भी नहीं लगा सकते है कि आलिया ने बड़े फ्लावर प्रिंट वाला वाइट कलर का पाजामा पहन रखा था वो दरअसल गूची ब्रांड का हैं। इसके साथ ही उन्होंने सेंट लोरेंस रिवे गौछे (Saint Laurent Rive Gauche) ब्रांड के टैग वाला बैग टांग रखा था।

इस ऑउटफिट के साथ उन्होंने पैरो में न्यूड हील्स पहन रखे थे। बालों की बात करे तो आलिया ने एक पोनी तेल हेयर स्टाइल रखी हुई थी। वहीं उनके होठो पर हलके गुलाबी रंग की लिपस्टिक थी। ये पूरा लुक आलिया के ऊपर बहुत खूबसूरत लग रहा था।

ये हैं आलिया के नाईट शूट की कीमत...

ये भी पढ़ें - क्या आप जानते हैं, हॉलीवुड स्टार्स हैं बॉलीवुड स्टार्स के हमशक्ल

ये हैं आलिया के नाईट शूट की कीमत...
अब आपको आलिया के इस नाईट शूट की कीमत बताते हैं। आपको जान हैरानी होगी कि आलिया का ये नाईट शूट पूरे 2833 डॉलर यानी कि लगभग 2 लाख रुपए की कीमत का हैं।

वहीं आलिया के हाथ में जो बैग है उसकी कीमत 1404 डॉलर यानी की करीब एक लाख रुपए का हैं। आलिया की ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही हैं।

ये भी पढ़ें - इस स्टार किड को देखते ही भूल जाएंगे सारा, जाह्नवी और सुहाना खान को

बता दे, आलिया इन दिनों रणबीर कपूर साथ अपनी आगामी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूट जब से शुरू हुई हैं तभी से उनके और रणबीर के लव अफेयर की चर्चा भी जोरो से चल रही हैं। हालांकि अभी तक दोनों ने आधिकारिक रूप से अपने रिश्तों का खुलासा नहीं किया है।

ये भी पढ़ें - इस स्टार किड को देखते ही भूल जाएंगे सारा, जाह्नवी और सुहाना खान को