14 सालों से कोमा में रहने के बाद महिला हुई गर्भवती, जानिए-फिर क्या हुआ...

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 06 जनवरी 2019, 1:18 PM (IST)

नई दिल्ली। आपने यह तो सुना होगा कि कोमा में रहने के बाद इंसान फिर से जिंदा हो जाता है, लेकिन क्या कभी ऐसा सुना है कि कोमा में रहने के बाद कोई महिला गर्भवती हो जाए और बच्चे को जन्म दे। जी हां, यह सच है।

करीब पिछले 14 साल से कोमा में रहने के बाद महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। दरअसल, अमेरिका के फीनिक्स, एरिजोना में एक महिला 14 साल से कोमा में रहने के बाद भी वो गर्भवती हो गई। ये जानकर डॉक्टर हैरान रह गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यह गुमनाम महिला यहां एक नर्सिंग फैसिलिटी में पिछले कई सालों से भर्ती है। जहां एक महिला ने 29 दिसंबर 2018 को एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। हैरान करने वाली बात ये हैं कि बच्चे के जन्म तक नर्सिंग होम में किसी को महिला के गर्भवती होने की जानकारी नहीं थी।

ये भी पढ़ें - इस लडकी की कमर देख हर कोई दंग, देखें वीडियो

जब ये मामला पुलिस के पास पहुंचा तो वो भी यह जानकर दंग रह गए कि आखिर कोमा में पड़ी महिला कैसे गर्भवती हो गई।

हालांकि पुलिस अधिकारियों ने महिला के यौन शोषण की जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि आखिर नर्सिंग होम में भर्ती महिला के साथ कुछ गलत तो नहीं हुआ। कहीं अस्पताल के किसी स्टाफ ने महिला के साथ दुष्कर्म तो नहीं किया है।

ये भी पढ़ें - गौर से देखिए इन तस्वीरों को, नजर आएंगे अजीब चेहरे!

बताया जा रहा कि इस महिला के मां-बाप की 14 साल पहले पानी में डूबने से मौत हो गई थी। जिसके बाद यह महिला कोमा में चली गई।

इस मामले में नर्सिंग होम प्रशासन का कहना है कि हमारे यहां कोई भी पुरुष स्टाफ किसी महिला मरीज के कमरे में बिना किसी महिला कर्मचारी के नहीं जा सकता है।

ये भी पढ़ें - यहां के पुरुषों को लगी यह लत, परेशान पत्नियां दे रही हैं तलाक