जम्मू कश्मीर के त्राल में मुठभेड़, सेना ने इलाके में की नाकाबंदी

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 05 जनवरी 2019, 11:13 AM (IST)

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के त्राल में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को एक घर में आतंकी छिपे होने की खबर मिलने के बाद इलाके में नाकाबंदी कर दी है। बताया जा रहा है कि घर में 1 या दो आतंकी छिपे हुए है। रिपोट्स के मुताबिक, दोनों तरफ से मुठभेड चल रही है।

इससे पहले गुरुवार को सुरक्षाबलों ने तीन आतंकी मार गिराए थे। सुरक्षाबलों को त्राल के गुलशनपोरा में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद वहां सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसी दौरान आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकी ढेर हुए हैं।

2018 में 311 आतंकी हुए ढेर...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

2018 में 311 आतंकी हुए ढेर...
जम्मू-कश्मीर में इस साल कुल 311 आतंकी मारे गए हैं। सेना की 15 कॉप्र्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनिल कुमार भट्ट ने सोमवार को यह जानकारी दी थी। यह करीब पिछले एक दशक में राज्य में मारे जाने वाले आतंकियों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 2010 में 232 आतंकी मारे गए थे।

2017 में 213 आतंकी मारे गए थे...

ये भी पढ़ें - इस लडकी का हर कोई हुआ दीवाना, जानें...

2017 में 213 आतंकी मारे गए थे...
सरकार ने पिछले सत्र में संसद में बताया था कि 2017 में जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 213 आतंकी मारे गए थे। आतंक के खिलाफ लड़ाई में राज्य पुलिस और सेना के 80 जवान शहीद भी हुए। जबकि, इस दौरान 40 आम नागरिक मारे गए। वहीं, 2016 में कुल 150 आतंकी ढेर हुए थे।

ये भी पढ़ें - इस पेड से निकल रहा है खून, जानिए पूरी कहानी