क्या आपके कपड़े रंग छोड़ देते हैं? ये उपाय है कारगर

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 02 जनवरी 2019, 3:45 PM (IST)

अक्सर आपके इस बात का डर रहता है कि आपके पसंदीदा और किमती कपड़े खराब न हो जाए। खासतौर पर आप कपड़ो को धोते समय बहुत सावधानी रखती हैं। इसके बावजूद उनके रंग उतरने लगते हैं। साथ ही यह भी डर रहता है कि कपड़े का रंग उतरकर बाकी कपड़ो को खराब ना कर दें। वॉशिंग मशीन में कपड़े धुलते समय डिटरजेंट को डाला जाता है जो काफी हार्ड होता है। इससे कपड़े के धागों पर असर पड़ता है और कई बार सस्ते कपड़े रंग छोड़ देते हैं। कपड़ों के रंग को जैसा का तैसा बनाएं रखने के लिए कई तरीके होते हैं और आज हम आपको कुछ ऐसे ही उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप उनके रंग को फेड होने से बचा सकती हैं।

अलग-अलग धुल कपड़ों को
मशीन से धुलें या हाथ से धुलें, हल्के और डार्क रंग के कपड़ों को अलग-अलग से धुलें। इससे कपड़ों पर एक-दूसरे का रंग नहीं लगता है और उनकी चमक बरकरार रहती है। कपड़ों को सही बनाएं रखने का यह सबसे पहला तरीका है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

सिरका में डुबोना
अगर आप हाथों से कपड़ों को धुलती हैं, तो डिटरजेंट की जगह उन्हें सिरके में भिगो दें। इससे उनकी चमक बनी रहती है और उनका रंग भी नहीं निकलेगा।

धूप से बचाएं
अगर आपके कपड़े बहुत नाजुक फैब्रिक के हैं तो उन्हें धूप में न सुखाएं। अगर सुखाना आवश्यक हों, तो उल्टा करके सुखाएं। इससे कपड़ों पर सीधे धूप नहीं पड़ती है और वो हमेशा चमकदार बने रहते हैं।

ये भी पढ़ें - घबराएं नहीं: आसानी से मुंह की दुर्गंध से पाएं छुटकारा

सही तरीके से सुखाएं
कपड़ों की चमक उनको बेतरतीबी से सुखाने के कारण भी चली जाती है। कपड़ों को सही तरीके से पानी से निचोंडने के बाद फटकार लें और उल्टा करके सही से तार पर डालें। इससे उनमें एकसमान हवा लगती है और वो सूख जाते हैं।

ये भी पढ़ें - रोज बच्चों से कहना न भूलें ये 5 बातें

ठंडे पानी में ही धुलें
गर्म या गुनगुने पानी में कपड़े धुलने से उनकी चमक चली जाती है और रंग भी उतर जाता है। कपड़ों को हमेशा ठंडे पानी में ही धुलें।

ये भी पढ़ें - थकान भगाने के लिए आजमाएं ये आसान नुस्खे और फिर देखें...