टिम पेन की पत्नी की नजर में ऐसे हैं भारतीय विकेटकीपर पंत

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 02 जनवरी 2019, 11:38 AM (IST)

सिडनी। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान और विकेटकीपर टिम पेन की पत्नी बोनी ने भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत को बेस्ट बेबीसीटर बताया है। सिडनी मॉर्निग हेराल्ड के मुताबिक, भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें मंगलवार दोपहर को किरीबिली हाउस में एकत्रित हुई।

इस दौरान पेन की पत्नी बोनी और पंत एक तस्वीर में नजर आ रहे हैं। बोनी ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा है, - बेस्ट बेबीसीटर.. ऋषभ पंत। तस्वीर में दिख रहा है कि पेन के एक बच्चे को पंत अपनी गोद में लिए हुए हैं तो दूसरा बच्चा पेन की पत्नी बोनी के गोद में हैं।

तस्वीर में पंत और बोनी दोनों मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि मेलबोर्न टेस्ट के दौरान पेन और पंत के बीच काफी कमेंट्स सुनने को मिले थे। पेन ने पंत से कहा था कि जब वे अपनी पत्नी को फिल्म दिखाने ले जाएंगे तो क्या उनके बच्चे के लिए बेबीसीटर का काम करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

पेन ने यह भी कहा था कि भारतीय वनडे टीम में महेंद्र सिंह धोनी की वापसी हो गई है। ऐसे में धोनी के आने पर पंत टीम से बाहर हो जाएंगे और वे बेबीसीटर की भूमिका निभा सकते हैं। इससे पहले पर्थ टेस्ट में पेन और भारतीय कप्तान विराट कोहली उलझ गए थे। तब मैदानी अंपायर ने उन्हें समझाकर शांत किया था।

ये भी पढ़ें - शनाका ने गेंदबाजी नहीं बल्लेबाजी में किया कमाल, श्रीलंका जीता