लंबित छात्रवृत्ति प्रकरणों को समयसीमा में निस्तारित करने के निर्देश

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 31 दिसम्बर 2018, 7:49 PM (IST)

जयपुर । प्रदेश के सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल ने अंबेडकर भवन में सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक के दौरान मेघवाल ने छात्रवृत्ति योजना, पालनहार योजना, देवनारायण योजना, छात्रावास योजना समेत अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मेघवाल ने छात्रवृत्ति योजना के वर्ष 2016-17 के लंबित प्रकरण 15 जनवरी 2019 तक, वर्ष 2017-18 के लंबित प्रकरण 31 जनवरी तक और वर्ष 2018-19 के प्रकरण 31 मार्च 2019 तक निस्तारित किये जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा इसी महीने में छात्रावासों का औचक निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। साथ ही सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री ने पेंशन वृद्धि को लेकर भी अधिकारियों के साथ चर्चा की और अन्य विभागीय योजनाओं को लेकर भी दिशा निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे