महिला ने पहन रखा था कुछ ऐसा, पति ने देखते ही कर दी पिटाई

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 31 दिसम्बर 2018, 1:56 PM (IST)

नई दिल्ली। आज के समय में फैशन का दौर आए दिन लोगों के सर चढ़ रहा है। फैशन के लिए लोग बहुत कुछ करते हैं। इस फैशन में लोगों ने जानवरों को कॉपी करना तक नहीं छोड़ा है।

फैशन के दौर के चलते लोग जानवरों वाले प्रिंट वाले कपड़ें इन दिनों खूब पहने और देखे जा सकते है। लेकिन कभी-कभी ये फैशन जी का जंजाल बन जाता है और इंसान की जान पर बन आती है।

जी हां, मामला ऑस्ट्रेलिया का है जहां एक महिला को सांप जैसे स्टॉकिंगस (लंबे मोजे) पहनना बेहद भारी पड़ गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

खुद महिला के पति ने उस पर वार कर दिया, जिससे वह बुरी तरह चोटिल हो गई। दरअसल महिला ने सांप जैसे दिखने वाले स्टॉकिंगस पहने हुए थी।

महिला का पति जैसे ही कमरे में पहुंचा तो उसे लगा कि कमरे में 2 सांप है। ये दरअसल महिला के पैर थे। इसके बाद महिला के पति ने बेसबैट से अपनी पत्नी पर हमला किया।

ये भी पढ़ें - इन तस्वीरों को देख हो जाएं लोट-पोट

इन तस्वीरों से साफ पता चलता है कि महिला के पैर पूरी तरह सांप जैसे ही दिख रहे थे। महिला के पति का अपनी पत्नी के पैरों को सांप समझकर पीटने भी उसकी कोई गलती नहीं थी।

ये भी पढ़ें - इस कुएं का भेद अनोखा, जो भी आया वो...!

पति द्वारा किए गए इस हमले से महिला बुरी तरह घायल हो गई। फैशन आपके लिए किस तरह घातक हो सकता इस का इस खबर से बखूबी पता चलता है।

ये भी पढ़ें - एक ऐसा मंदिर जिसमें शिला रूपी स्वयंशम्भू का आकार बढ़ रहा है