गजब, बच्चे के जन्म से पहले खूब नाची गर्भवती महिला, वीडियो हुआ वायरल

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 30 दिसम्बर 2018, 2:22 PM (IST)

लुधियाना। सोशल मीडिया पर आए दिन हजारों वीडियो अपलोड होते है। उन्हीं में से कुछ वीडियो सुर्खियों में छा जाते है जिसके चलते इंसान रातों रात स्टार बन जाता है। हाल ही में गर्भवती महिला का एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो में डिलिवरी से ठीक पहले एक महिला का डॉक्टर के साथ डांस कर रही है। दरअसल, डिलिवरी के लिए महिला का सी-सेक्शन किया जाना था, इससे पहले उसने डॉक्टर के साथ जमकर डांस किया।

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे शानदार बताया तो कुछ लोगों ने इस पर सवाल भी उठाए। बताया जा रहा है कि ये वीडियो लुधियाना का है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

वीडियो में दिखता है कि डॉक्टर और महिला दिल धडक़ने दो फिल्म के गाने पर झूम रहे हैं। महिला काफी रिलैक्स होती है और सर्जरी के लिए बिल्कुल तैयार भी हैं। वीडियो वायरल होने के बाद संगीता शर्मा खुद ट्विटर पर आईं और लिखा कि डॉक्टर के इरादों पर शक करने की कोई जरूरत नहीं है।

उन्होंने यह भी बताया कि वे कोरियोग्राफर हैं और प्रेग्नेंसी के बाकी वक्त में भी ऐसा करती रही थी। संगीता ने एक ट्वीट में लिखा, मेरी बेटी सुपर क्यूट है और उसने डांसर के रूप में ही जन्म लिया है। उन्होंने यह भी लिखा कि बच्ची अब 8 महीने की हो चुकी है।

हालांकि, संगीता ने कहा कि बिना सोचे समझे प्रेग्नेंसी में इस तरह नहीं करना चाहिए। लेकिन किसी की देखरेख में डांस किया जाए तो यह प्रेग्नेंसी के दिनों का बेहतरीन एक्सरसाइज भी हो सकता है।

ये भी पढ़ें - स्टेट बैंक ऑफ टमाटर : ग्राहकों को एफडी, लोन, लॉकर की सुविधा