दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम पर 3 करोड़ फॉलोवर, ऐसे जताया आभार

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 28 दिसम्बर 2018, 6:45 PM (IST)

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के बाद नवविवाहित अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम पर 3 करोड़ से ज्यादा फॉलोवर हो गए हैं।

दीपिका ने इंस्टाग्राम पर 3 करोड़ से ज्यादा फॉलोवर होने पर अपने प्रशंसकों का आभार प्रकट किया।

साथ ही दीपिका पादुकोण ने एक वीडियो अपलोड किया। इस वीडियो में दीपिका मूनवॉक डांस करते हुए देखी जा सकतीं हैं।

उन्होंने वीडियो का शीर्षक लिखा है, ‘‘3 करोड़ पर मूनवाकिंग, इस प्यार के लिए आभार।’’

साल 2018 दीपिका के लिए अच्छे नोट पर समाप्त होता दिखाई दे रहा है। दीपिका ने इसी साल नवंबर में अपने लंबे समय से ब्यायफ्रेंड रहे अभिनेता रणवीर सिंह से इटली में शादी रचाई है और अब फॉलोवरों की संख्या से वह उत्साहित हैं।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

ये भी पढ़ें - बी टाउन में इन स्टार ने किया डेब्यू, कोई हिट तो कोई हुआ फ्लॉप

ये भी पढ़ें - बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा आज भी कुंवारी हैं लेकिन क्यों