2019 में हो सकता है ऐसा, नास्त्रेदमस की ये हैं भविष्यवाणियां...

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 28 दिसम्बर 2018, 2:23 PM (IST)

नई दिल्ली। फ्रांस के 16वीं (1503-1566) सदी के जाने माने भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां दुनिया भर के कई वैज्ञानिकों और लोगों के लिए आज भी पहेली बनी हुई हैं।
नास्त्रेदमस के बारे में बताया जाता है कि उसने कुछ अहम भविष्यवाणियां की थी जो समय-समय पर सत्य साबित होती रही है।

नास्त्रेदमस ने आने वाली 20 शताब्दियों के लिए 400 साल पहले जो भविष्यवाणियां की थीं, उनमें से अधिकतर सच साबित हुई हैं इसलिए पूरी दुनिया के लोगों ने नास्त्रेदमस की किताबों और क्रिस्टल बॉल्स को देखना शुरू कर दिया है। नास्त्रेदमस ने कविताओं के जरिए ये भविष्यवाणियां की थीं।

उनकी भविष्यवाणियां इतनी उलझाऊ और अबूझ है कि उसे समझना काफी मुश्किल भरा काम होता है। आइए जानते हैं कि 2019 के लिए नास्त्रेदमस ने क्या भविष्यवाणियां की हैं।

2019 के लिए नास्त्रेदमस की कुछ चौकाने वाली भविष्यवाणी...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

2019 के लिए नास्त्रेदमस की कुछ चौकाने वाली भविष्यवाणी...
महान भविष्यवेत्ता नास्त्रेदमस ने 2019 के लिए भी कुछ चौकाने वाली भविष्यवाणियां की हैं। नास्त्रेदमस ने 2019 के लिए जो भविष्यवाणियां की हैं, उसमें मानवता के लिए अच्छी खबर नहीं है। कई दूसरे भविष्यवेत्ताओं ने भी 2019 में विनाश के ही संकेत दिए हैं।

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी में 2019 में दुनिया खत्म होने के संकेत भी छिपे हैं। नास्त्रेदमस ने तृतीय विश्व युद्ध, पश्चिमी दुनिया के पतन और एस्टरॉयड के बारे में भविष्यवाणियां की हैं।

उनकी भविष्यवाणियों के व्याख्याकारों का कहना है कि 2019 में ये भविष्यवाणियां सच साबित हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें - रोंगटे खडे कर देगा ये वीडियो, कमजोर दिलवाले ना देखें

नास्त्रेदमस ने 1555 में अपनी कविताओं में किसी बड़े वैश्विक संघर्ष का इशारा कर दिया था। भविष्यवेत्ता नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों के व्याख्याकार स्कॉलर्स का मानना है कि इन पंक्तियों में यूएस और नॉर्थ कोरिया, यूएस और रूस के बीच तीसरे विश्व युद्ध का संकेत छिपा हुआ है।

कई लोगों ने अनुमान लगाया है कि तीसरे विश्व युद्ध के साथ इस सदी का सबसे बड़ा आर्थिक संकट भी आएगा। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, तीसरा विश्व युद्ध दो सुपरपावर के बीच होगा और यह युद्ध 27 वर्षों तक चलेगा।

ये भी पढ़ें - यहां सास पिलाती है दूल्हे को शराब, तभी होती है शादी

नास्त्रेदमस के मुताबिक, एक सूर्य ग्रहण के दौरान गर्मी की सबसे अंधेरी रात होगी। जब सूर्य पर पूरी तरह से ग्रहण लग जाएगा तब एक आकाशीय पिंड गिरेगा।

इस राक्षस को दिन के उजाले में भी देखा जा सकेगा। इन पंक्तियों की व्याख्या करने वाले स्कॉलर्स का कहना है कि धरती पर आकाश से कोई पिंड गिरेगा जिससे विनाश होगा।

ये भी पढ़ें - इस मंदिर में प्रवेश करने से डरते है लोग, जानें क्यों!

नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की है कि 2019 में मानवता को किसी एस्टरॉयड के प्रभाव को झेलना पड़ेगा। इसके साथ-साथ न्यूक्लियर वार और प्राकृतिक आपदाओं की भी आशंका रहेगी।

नास्त्रेदमस की कविताओं की व्याख्या करने वाले एक वीडियो में बताया गया है कि आसमान में एक धूमकेतु दिखने की घटना के साथ भयंकर हिंसा की घटनाएं भी होंगी। न्यूक्लियर आतंकवाद और प्राकृतिक आपदाएं हमारी धरती का विनाश कर देंगे।

धरती का बढ़ता तापमान, गलते ग्लेशियर और बड़े हरिकेन की वजह से 2019 में धरती पर हलचल मचती रहेगी। नास्त्रेदमस ने जलवायु परिवतज़्न के खतरनाक असर के बारे में भविष्यवाणी करते हुए लिखा था, हम जल के बढ़ते स्तर और पृथ्वी को इसके नीचे बहते हुए देंखेंगे। जलवायु परिवर्तन से कई बड़े युद्ध और संघषज़् छिड़ेंगे और लोगों के बीच संसाधनों और मास माइग्रेशन को लेकर विवाद बढ़ते जाएंगे।

ये भी पढ़ें - किंग कोबरा को नचाता है अपने इशारों पर, 3000 बार काट चुके हैं सांप

यूट्यूब चैनल अनएक्सप्लेन्ड मिस्ट्रीज के मुताबिक, नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की है कि जानवर और मानव के बीच भविष्य में एक अविश्वसनीय संबंध कायम हो जाएगा। लोग जानवरों के ज्यादा नजदीक होते जाएंगे और शायद उनसे बातचीत भी कर सकेंगे।

चैनल की व्याख्या के अनुसार, मानव एक-दूसरे की अपेक्षा जानवरों के ज्यादा करीब होंगे। कुछ लोगों का कहना है कि इसका अर्थ है कि मानव जानवरों की बलि देना बंद कर देंगे जबकि कुछ लोग इसकी व्याख्या करते हैं कि तकनीक की मदद से लोग जानवरों से भी संवाद करने में कामयाब होंगे।

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, 2019 में कुछ यूरोपीय देश खतरनाक बाढ़ की चपेट में आएंगे। इसके अलावा जो देश बाढ़ की त्रासदी से परेशान होंगे, उसमें हंगरी, इटली, चेक गणराज्य और ब्रिटेन का नाम शामिल है। यूरोपीय देश और यूएस ना केवल इमिग्रेशन की समस्या को लेकर जूझेंगे बल्कि इन पर कई आतंकी हमले होने की भी आशंका है।

ये भी पढ़ें - इन तस्वीरों को देख हो जाएं लोट-पोट

अमेरिका के अलग-अलग हिस्सों में हरिकेन मचाएगा भयंकर तबाही...
अमेरिका के अलग-अलग हिस्सों में हरिकेन आएगा जो भयंकर तबाही मचाएगा। ग्लोबल वॉमिंज़्ग से कई सशस्त्र संघर्ष होगें। यूएसए के लोगों को बड़े भूकंप के लिए तैयार रहना होगा। यह भूकंप काफी तबाही मचाने वाला होगा। अपनी रणनीति से चीन दुनिया का नया नेता बन जाएगा।

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, मध्यपूर्व देशों और दुनिया के कुछ अन्य हिस्सों में भी धार्मिक अतिवाद बढ़ेगा जिसकी परिणति अशांति और गृहयुद्ध के तौर पर होगी। कई लोगों को अपना देश छोडक़र दूसरे देशों में शरण लेने को मजबूर होना पड़ेगा। नास्त्रेदमस की डराने वाली भविष्यवाणियों के बीच एक राहत भरा संकेत भी है। नास्त्रेदमस के मुताबिक, 2019 में चिकित्सा क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति होगी जिससे लोगों की औसत आयु बढ़ जाएगी। नास्त्रेदमस की किताब प्रोफेसीज पढऩे वाले लोगों का दावा है कि लोग 200 वर्षों तक जी सकेंगे।

ये भी पढ़ें - इस गांव में हर आदमी करोडपति, लेकिन गांव छोडते ही . . .

पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी सही साबित हुई...
डायना की मौत, एडोल्फ हिटलर के उदय, परमाणु बम, द्वितीय विश्व युद्ध, 9/11, पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां बिल्कुल सटीक साबित हुई हैं। दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के बारे में नास्त्रेदमस ने जो कुछ भी सांकेतिक रूप में कहा था, वह डॉनल्ड ट्रंप के रूप में बिल्कुल सटीक साबित हुआ है।

पान में हिरोशिमा और नागासाकी में हुए परमाणु हमलों को लेकर की गई नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी सच साबित हुई थी। नास्त्रेदमस ने कहा था कि दो ऐसे धमाके होंगे जिसका असर काफी लंबे समय तक रहेगा।

नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में कहा था कि दो पत्थर आपस में टकराएंगे जिससे युद्ध की स्थिति पैदा होगी। इससे आसमान आतंक का इलाका बनेगा। नास्त्रेदमस की इस भविष्यवाणी को 2001 में हुए वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमले से जोड़ा गया था।

ये भी पढ़ें - ये हैं चुडैलों के गांव, तस्वीरें देख दंग रह जाएंगे आप

अपनी मौत को लेकर भी सही साबित हुई भविष्यवाणी...
कुछ रिसचज़्रों के मुताबिक, नास्त्रेदमस ने अपनी मौत के बारे में भी बिल्कुल सटीक भविष्यवाणी कर दी थी। उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए कहा था, मैं बेंच और बिस्तर के नजदीक मृत पाया जाऊंगा।

उन्होंने अपनी मौत से ठीक एक रात पहले यह भी बता दिया था कि वह अगली रात जिंदा नहीं होंगे। नास्त्रेदमस अगली सुबह अपने बेडरूम में अपनी टेबल पर मृत पाए गए थे। इस तरह उनकी अपनी ही मौत के बारे में की गई भविष्यवाणी सच साबित हुई थी।

ये भी पढ़ें - किंग कोबरा को नचाता है अपने इशारों पर, 3000 बार काट चुके हैं सांप