शहीदी सभा के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, 3000 पुलिसकर्मी तैनात

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 25 दिसम्बर 2018, 9:11 PM (IST)

चंडीगढ़। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में बुधवार, 26 दिसंबर से शुरू होने वाली शहीदी सभा के लिए कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं और जहां 3000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं वहीं 300 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है।

छोटे साहिबजादों बाबा जोराबर ¨सह, बाबा फतेह ¨सह जी की अतूल्य शहादत को समर्पित शहीदी सभा बुधवार से शुरू हो रही हैं। लाखों तादाद में संगत फतेहगढ़ साहिब पहुंच चुकी है। पूरा फतेहगढ़ साहिब महान शहीदों की याद में रंग गया है। गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब, माता गुजरी जी के स्थान गुरुद्वारा ठंडा बुर्ज साहिब, ज्योति स्वरूप साहिब में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी लाइने लगनी शुरू हो गई हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे